फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पैसेंजर ट्रेन के आगे कूदकर छात्र ने दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
पैसेंजर ट्रेन के आगे कूदकर छात्र ने दी जान
विज्ञापन

देवबंद (सहारनपुर)। रणखंडी रेलवे क्रॉसिंग के पास रविवार को एक छात्र ने पैसेंजर ट्रेन के आगे कूदकर जान दे दी। रेलवे ट्रैक पर युवक का धड़ सिर से अलग पड़ा था। कोई कार्रवाई न कराने पर शव परिवार के सुपुर्द कर दिया गया।
विज्ञापन

रविवार दोपहर करीब 1.15 बजे ऋषिकेश से चलकर नई दिल्ली जाने वाली पैसेंजर ट्रेन के आगे कूदा। रणखंडी रेलवे क्रांसिंग से कुछ दूर भायला फाटक की ओर ट्रैक पर शव मिला। कुछ लोगों की सूचना पर जीआरपी मौके पर पहुंची। कपड़ों की तलाशी लेने पर उसकी जेब से मिले मोबाइल पर कॉल की गई तो उसकी पहचान रविदास मार्ग स्थित जाटव बस्ती निवासी किरणपाल के पुत्र सौरभ (20) के रूप में हुई। सौरभ कक्षा बारह का छात्र था। कुछ ही देर में सौरभ के परिजन भी रोते बिलखते घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने पुलिस को बताया कि सौरभ सुबह घर से नाश्ता करके निकला था। किसी किस्म का कोई झगड़ा या मनमुटाव की बात से उन्होंने इंकार किया है। जीआरपी पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। लेकिन परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से इंकार कर दिया। जिस पर पंचनामा भरकर शव उनके सुपुर्द कर दिया गया। सौरभ की मौत से किरणपाल के घर में मातम पसरा हुआ है। पुलिस के मुताबिक खुदकुशी के कारण का पता नहीं चल पाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें