जेवी जैन कॉलेज की आज जारी होगी वरीयता सूची
सहारनपुर। जेवी जैन कॉलेज में बीए, बीकॉम, बीएससी और स्ववित्त पोषित योजना के बीकॉम एवं बीएससी, एमए, एमएससी एवं एमकॉम प्रथम वर्ष में प्रवेश की ओपन वरीयता सूची महाविद्यालय के नोटिस बोर्ड पर शुक्रवार को चस्पा कर दी जाएगी। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. पीके वार्ष्णेय ने बताया कि सुबह 11.30 बजे ओपन मेरिट लिस्ट महाविद्यालय के नोटिस बोर्ड पर चस्पा कर दी जाएगी। इसके अलावा महाविद्यालय की वेबसाइट पर भी सूची बपलोड कर दी जाएगी। महाविद्यालय में 12 अगस्त को सुबह 9.30 बजे से दोपहर 2 बजे तक एडमिशन किए जाएंगे। इन कक्षाओं में प्रवेश के लिए फीस सिर्फ डेबिट, क्रेडिट कार्ड से स्वाइप करके की स्वीकार की जाएगी।
एलएलबी के प्रवेश के लिए अंतिम मौका आज
सहारनपुर। जेवी जैन कॉलेज के प्राचार्य डॉ. पीके वार्ष्णेय ने बताया हक बीए, बीकाम, बीएससी (द्वितीय एवं तृतीय वर्ष), एमए, एमकॉम, एमएससी द्वितीय वर्ष और एलएलबी द्वितीय एवं तृतीय वर्ष में प्रवेश लेने के लिए वंचित छात्र-छात्राओं को एक और मौका दिया गया है। प्रवेश लेने से वंचित रह गए अभ्यर्थियों के लिए शुक्रवार को सुबह साढ़े 9 बजे से दोपहर 2 बजे तक का समय प्रवेश के लिए दिया जाएगा। इसके लिए छात्र-छात्राएं महाविद्यालय सूचना केंद्र से प्रवेश फार्म प्राप्त कर गत वर्ष की स्वप्रमाणित अंक तालिका, पहचान पत्र, आधार कार्ड को प्रवेश फार्म के साथ संलग्न अवश्य करें। उन्होंने कहा कि 11 अगस्त के बाद कोई प्रवेश स्वीकार्य नहीं होगा।