खनन और आबकारी मंत्री अर्चना पांडेय को देवबंद की समस्याएं बताई
देवबंद (सहारनपुर)। श्री त्रिपुर मां बाला सुंदरी देवी मंदिर सेवा ट्रस्ट के अध्यक्ष पंडित सतेंद्र शर्मा ने लखनऊ में खनन और आबकारी मंत्री अर्चना पांडेय से मुलाकात कर उन्हें देवबंद क्षेत्र की समस्याओं से अवगत कराया।
पंडित सतेंद्र शर्मा ने मंत्री अर्चना पांडेय को बताया कि मां बाला सुंदरी मंदिर का मेला गेट नगरपालिका द्वारा लगभग डेढ़ वर्ष पूर्व तोड़ा गया था। इसका आज तक निर्माण नहीं किया गया। लालवाला रोड की स्थिति दयनीय है। मार्ग के गड्ढों में तब्दील होने के कारण लोगों खासकर बच्चों को परेशानी हो रही है, क्योंकि फ्लाई ओवर निर्माण के कारण घरों से निकलने वाला गंदा पानी क्षतिग्रस्त सड़क पर भर जाता है। इनके अलावा क्षेत्र में बढ़ते अपराधों को लेकर भी उन्होंने मंत्री से वार्ता करते हुए समस्याओं के त्वरित निस्तारण की मांग की है। इस मौके पर उनके साथ व्यापार नगराध्यक्ष हरिओम सिंघल, धर्मपाल राजपूत, कपिल कुमार, चौधरी रोबिन, सतीश मलिक, रणजीत गौड़ आदि मौजूद रहे।