ट्रक की टक्कर से बाइक सवार की मौत
गागलहेड़ी (सहारनपुर)। हरिद्वार के थाना पिरान कलियर के गांव दयालपुर का 65 वर्षीय शौकत रविवार सुबह बाइक से सहारनपुर की ओर से आ रहा था। थाना गागलहेड़ी पुल के पास सामने से आ रहे ट्रक ने अचानक उसे अपनी चपेट में ले लिया। टक्कर से शौकत गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने गंभीर हालत में उसे जिला चिकित्सालय भिजवाया। लेकिन रास्ते में ही शौकत ने दम तोड़ दिया। सूचना पर पहुंचे परिजन बिना किसी कार्यवाही के ही शव को अपने साथ ले गए।