फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लिखित समझोते के बाद भी नहीं मिला स्थायीकरण का अधिकार

विज्ञापन
विज्ञापन
लिखित समझौते के बाद भी नहीं मिला स्थायीकरण का अधिकार
विज्ञापन

सहारनपुर। यूपी मेडिकल एंड पब्लिक हेल्थ मिनिस्ट्रीयल एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष देवकुमार ने कहा कि मिनिस्ट्रीयल संवर्ग की वर्षों से लम्बित मांगों के निस्तारण के लिए एसोसिएशन के प्रांतीय अध्यक्ष प्रेमकुमार सिंह एवं प्रांतीय महामंत्री कुंवर हिरेश सरन सक्सेना के आह्वान पर आगामी 21 जुलाई को राज्य के समस्त जनपदों के पदाधिकारी एवं सदस्य महानिदेशालय स्वास्थ्य भवन लखनऊ में एक दिवसीय धरना देंगें।
एसोसिएशन के संघ भवन में आयोजित बैठक में जिलाध्यक्ष देवकुमार ने कहा कि परिधिगत कार्यालय में 581 पदों को संवर्ग में शामिल करने एवं अधिसंख्या कनिष्ठ सहायकों की समायोजन सूची एवं पदोन्नत हुए वरिष्ठ सहायकों की तैनाती सूची जारी करने एवं स्थाई करण का अधिकार जिला स्तर पर अन्य संवर्ग की भांति मुख्य चिकित्सा अधिकारियों को देने की मांग लंबे समय से लिखित में समझौता होने के बाद भी पूर्ण नहीं हो पायी है। जिसके चलते एसोसिएशन से जुड़े कर्मचारी धरना प्रदर्शन करने को मजबूर हैं। प्रांतीय संस्कृति सचिव शशि कुमार सैनी ने कहा कि आशु लिपिकों की अलग से वरीयता सूची निर्गत करने एवं उनकी पदोन्नति जल्द करने की मांग की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान रविंद्र कुमार, दीपमाला, रूबी ममता नायर, भावना रावत, अथर अली खान, कामनी चौधरी, संगीता त्यागी, फरहत इकबाल, अनूप सिंह लाम्बा, रंजना भल्ला, बिनल कान्त बीनू, पारस सिंह, सुन्दरपाल, अनिल सैनी, प्रदीप सिह, सुभाष चन्द, मांगे राम आदि आदि मौजूद रहे। संचालन जिला मंत्री रूबी ममता नायर ने किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें