फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डेंगू बुखार से युवती की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बुखार से युवती की मौत
विज्ञापन

सरसावा (सहारनपुर)। नगर में नकुड़ रोड निवासी की एक युवती की हायर सेंटर में बुखार से मौत हो गई। परिजनों ने बताया कि युवती को डेंगू हो गया था जिसके कारण उसे हायर सेंटर ले जाया गया था। वहीं डॉक्टर ने डेंगू नहीं होने की बात कही।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को नगर के नकुड़ रोड पर पुलिया के पास रहने वाली उजमा 18 वर्ष की चंडीगढ़ में बुखार के कारण मौत हो गयी। मृतका के पिता महबूब ने बताया कि ईद के दिन उजमा को बुखार आया था जिसके बाद उसे पिलखनी मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया। जहां से आराम नहीं मिलने के कारण उसे चंडीगढ़ में पीजीआई में भर्ती कराया गया, जहां उसकी बृहस्पतिवार को मौत हो गयी। मृतका के पिता महबूब ने बताया कि उजका को डेंगू हो गया था। इस संबंध में सीएचसी के अधीक्षक डॉ. राजेश ने डेंगू होने की बात को नकार दिया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें