फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: प्रशिक्षण पूरा कर 1300 नवआरक्षी तैयार, 26 अप्रैल को पासिंग आउट परेड

Sat, 25 Apr 2026 01:23 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। पुलिस लाइन में नव प्रशिक्षित आरक्षियों का प्रशिक्षण पूरा हो गया है। 26 अप्रैल को 1300 से अधिक की पासिंग आउट परेड होगी। इसके बाद सभी को अलग-अलग थानों में तैनाती मिल जाएगी। प्रशिक्षण पूरा होने पर बृहस्पतिवार शाम सांस्कृतिक कार्यक्रम और सामूहिक भोज कार्यक्रम हुआ।
विज्ञापन

एसएसपी अभिनंदन सिंह ने बताया कि नव प्रशिक्षित आरक्षियों ने प्रशिक्षण के दौरान अनुशासन, परिश्रम और दक्षता का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। उन्हें शारीरिक, मानसिक और व्यावहारिक रूप से इस तरह तैयार किया गया है कि वह मैदान में प्रभावी ढंग से कानून-व्यवस्था संभाल सकें। सभी आरक्षियों को कर्तव्यनिष्ठा, ईमानदारी और जनसेवा की भावना के साथ कार्य करने के निर्देश दिए। आमजन के प्रति संवेदनशील व्यवहार और त्वरित कार्रवाई पुलिस की प्राथमिकता होगी। प्रशिक्षण पूरा होने के बाद यह सभी आरक्षी जनपद में विभिन्न स्थानों पर तैनात होकर सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करेंगे।
प्रत्येक थाने पर 50 से अधिक आरक्षियों को तैनाती मिलेगी। पासिंग आउट परेड को लेकर पुलिस लाइन में तैयारियां चल रही है। 26 अप्रैल को होने वाले कार्यक्रम में कई वरिष्ठ अधिकारी शामिल होंगे। वहीं, बृहस्पतिवार शाम सांस्कृतिक कार्यक्रम के दौरान नृत्य व अन्य प्रस्तुतियां देकर माहौल को उत्साहपूर्ण बनाया। डीआईजी अभिषेक सिंह, एसएसपी अभिनंदन सिंह ने प्रशिक्षुओं को प्रशिक्षण सफलतापूर्वक पूरा करने पर बधाई देते हुए भोजन परोसा और उनके साथ बैठकर भोजन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें