फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: 13 साल का इंतजार खत्म, काउंसिलिंग में पहुंचे अभ्यर्थियों के छलके आंसू

Wed, 18 Mar 2026 01:11 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। 13 साल से लटकी बेसिक शिक्षकों की भर्ती प्रक्रिया न्यायालय के निर्णय के बाद आगे बढ़ाई जा रही है। मंगलवार को जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय काउंसिलिंग हुई। काउंसिलिंग में पहुंचे अभ्यर्थी बीते 13 साल के संघर्ष को याद कर भावुक हो गए। कइयों का दर्द आंसू बनकर छलक उठा।
विज्ञापन

वर्ष 2013 में परिषदीय उच्च प्राथमिक विद्यालयों में गणित और विज्ञान के शिक्षकों की भर्ती प्रक्रिया शुरू हुई थी। 29 हजार से अधिक पदों के लिए शुरू हुई प्रक्रिया प्रदेश में सत्ता परिवर्तन के कारण रोक दी गई थी। मामले में अभ्यर्थी कोर्ट चले गए थे। उच्च न्यायालय से न्याय मिलने के बाद भी जब सरकार ने प्रक्रिया शुरू नहीं की तो शिक्षकों को उच्चतम न्यायालय की शरण में जाना पड़ा था।
अब उच्चतम न्यायालय ने भी अभ्यर्थियों के हक में फैसला दिया है, जिसके बाद प्रदेश सरकार ने भर्ती प्रक्रिया को आगे बढ़ाने के आदेश दिए हैं। इसके अनुपालन में भर्ती की प्रक्रिया को आगे बढ़ाया जा रहा है। इसके तहत जनपद को 13 शिक्षक मिलने हैं, जिनकी काउंसिलिंग मंगलवार को जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय पर हुई। काउंसिलिंग में पहुंचे अभ्यर्थियों से जब 13 साल के संघर्ष और इंतजार को लेकर जब बात की गई तो कई अभ्यर्थी भावुक हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें