सांसद के चार परिजनों सहित 13 की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव
सहारनपुर। बसपा सांसद हाजी फजलुर्रहमान के चार परिजनों सहित 13 लोगों की सोमवार को कोरोना जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। नए संक्रमितों में पांच नानौता, पांच सहारनपुर शहर और दो देवबंद और एक रामपुर मनिहारान के रहने वाले हैं।
सांसद फजलुर्रहमान की कोरोना रिपोर्ट चार दिन पहले पॉजिटिव आई थी, जिनको राजकीय मेडिकल कॉलेज के कोविड अस्पताल में भर्ती किया गया है। उनके संपर्क में आए 30 परिजनों की सैंपलिंग की गई थी, जिनमें से चार लोगों की कोरोना रिपोर्ट सोमवार को पॉजिटिव आई है। पांच संक्रमित नानौता के मोहल्ला सर्वज्ञान के रहने वाले हैं। एक सहारनपुर शहर के ही दाउदसराय थाना कुतुबशेर का रहने वाला है। इनके अलावा दो देवबंद के हैं, जिनमें से एक किरगिस्तान से आया था। एक संक्रमित रामपुर मनिहारान निवासी है। रिपोर्ट आते ही चिकित्सा विभाग और प्रशासन की टीम सक्रिय हो गई। सभी 13 संक्रमितों को रिपोर्ट आते ही तुरंत कोविड अस्पताल में शिफ्ट किया गया है, साथ ही उनके संपर्क में आए लोगों को होम क्वारंटीन किया गया है। सैंपलिंग भी की गई है। जिन नए मोहल्लों में संक्रमित पाए गए हैं। उन मोहल्लों को एहतियातन सील किया गया है। एक मरीज के रिकवर होने पर सोमवार को कोविड अस्पताल से छुट्टी कर दी गई। 13 नए संक्रमितों के बाद जनपद में अभी तक पॉजिटिव निकले मरीजों की संख्या 384 पहुंच गई है। हालांकि इनमें से 343 मरीज मरीज ठीक हो चुके हैं। 41 एक्टिव मरीज हैं।
--------
भाजपाइयों ने दिए सैंपल
देवबंद। भाजपा नेत्री और उनके पति की कोरोना रिपोर्ट रविवार को पॉजिटिव आई थी। इसके बाद से नेत्री के संपर्क में रहे भाजपा कार्यकर्ताओं ने खुद सीएचसी पहुंच कर अपने सैंपल दिए। सभी को होम क्वारंटीन किया गया है। साथ ही प्रशासन की टीम ने टीचर्स कॉलोनी को सैनिटाइज कराने के बाद सील कर दिया।