फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur: 12वीं के छात्र की इस हालत में मिली लाश, ऑनर किलिंग का आरोप, 10 घंटे से था लापता

Fri, 01 Mar 2024 03:21 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, सहारनपुर

सार

Saharanpur News : सहारनपुर में 12वीं के छात्र की संदिग्ध हालत में मौत हो गई। वहीं, पीड़ित परिजन ऑनर किलिंग का आरोप लगा रहे हैं।
विज्ञापन
युवक का फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सहारनपुर में नगर कोतवाली क्षेत्र के राधा विहार कॉलोनी से ट्यूशन पढ़ने गए 12वीं के छात्र का शव मोरगंज बाजार में एक लड़की के घर के पास पड़ा मिला। परिजन ऑनर किलिंग का आरोप लगा रहे हैं। वहीं, पुलिस के मुताबिक लड़की की हालत भी नाजुक बताई जा रही है। शव पोस्टमार्टम को भेजा गया है।

विज्ञापन


राधा विहार कॉलोनी निवासी 17 वर्षीय उज्जवल शर्मा 12वीं कक्षा का छात्र था। उसके चाचा अर्जुन शर्मा के मुताबिक उज्ज्वल बृहस्पतिवार को दोपहर में ट्यूशन पढ़ने गया था और शाम साढ़े चार बजे तक वापस आने को कहा था। जब देर शाम तक वापस नहीं आया तो उन्होंने उसकी खोजबीन शुरू की। उसके दोस्तों को भी फोन मिलाया। उज्ज्वल का फोन भी कभी स्विच ऑफ मिलता था तो कभी घंटी जा रही थी। मगर फोन रिसीव नहीं हुआ।

दोस्तों ने बताया कि उज्ज्वल मोरगंज बाजार में एक लड़की के घर हो सकता है। रात करीब नौ बजे परिवार के लोग उज्ज्वल के दोस्तों को लेकर जब बाजार मोरगंज में लड़की के घर पहुंचे तो परिजनों के मुताबिक घर के बाहर खड़े लड़की के भाई ने उन्हें जानकारी दी की उज्जवल बेहोशी की हालत में पड़ा है और उसके कपड़े भी फटे हुए हैं। परिजन तत्काल उसे वहां से उठकर जिला अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने बताया कि उज्ज्वल की मौत हो चुकी है। परिजनों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी।

यह भी पढ़ें: UP: पत्नी को देवर संग आपत्तिजनक हालत में देखा, विरोध करने पर जानलेवा हमला, पति ने लगाई कार्रवाई की गुहार
विज्ञापन

उसके चाचा अर्जुन शर्मा का आरोप है कि उसके भतीजे उज्ज्वल शर्मा को टॉर्चर करके मारा गया है। परिजनों का यह भी आरोप है कि जब वह उज्ज्वल का फोन मिलाते रहे तो न फोन उठा और न ही लड़की के परिजनों को फोन मिलाने पर उधर से कोई जवाब मिला। अर्जुन शर्मा का आरोप है कि उज्ज्वल को निर्मम तरीके से हत्या की गई है। परिजनों ने पुलिस से न्याय की मांग की है।

यह भी पढ़ें: Meerut: लापता कारोबारी का शव मिलने से सनसनी, बाल नोंचे गए, चेहरे पर चोट के निशान, हत्या का आरोप
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें