फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रभु जगन्नाथ का हुआ आगमन, भजनों पर झूमे श्रद्धालु

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। श्री जगन्नाथ रथयात्रा समिति के तत्वावधान में निकाली जाने वाली रथ यात्रा को लेकर प्रभु जगन्नाथ सहारनपुर में आगमन हो गया। प्रभु की महाआरती उतारने के बाद भंडारे का आयोजन किया गया। भजनों पर श्रद्धालु झूमने को मजबूर हो गए।
विज्ञापन

देहरादून रोड स्थित मोहल्ला किशनपुरा में बोबी कर्णवाल के निवास स्थान पर प्रभु जगन्नाथ, भगवान बलदेव और सुभद्रा का मंगलवार की शाम आगमन हुआ। भजन-कीर्तन के बाद प्रभु की महा आरती उतारी गई और भंडारे का आयोजन किया। भक्तों ने एक से बढ़कर एक भजन सुनाए, जिस पर श्रद्धालु झूमने को मजबूर हो गए। समिति के चेयरमैन भारत कर्णवाल ने कहा बुधवार को अग्रवाल धर्मशाला से प्रभु की रथयात्रा निकाली जाएगी, जो शाम के समय आवास-विकास स्थित हरि मंदिर में पहुंचकर संपन्न होगी। इस दौरान संजय कर्णवाल, रम्मी धवन, राम भक्त वालिया, धीरज वालिया, ध्रुव वालिया, संजीव शर्मा, प्रवेश धन, संजीव कर्णवाल, अर्जुन कर्णवाल, विनीत कर्णवाल, बंटी सिधाना, शुभ सिधाना, बिट्टू बजाज, नानू सिधाना, मोनू कपूर और अर्पित शर्मा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें