फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारतीय वायुसेना के एयर अटैक पर जिलेभर में मना जश्न

विज्ञापन
विज्ञापन
भारतीय वायुसेना के एयर अटैक पर जिलेभर में मना जश्न
विज्ञापन

गंगोह/रामपुर मनिहारान/चिलकाना/छुटमलपुर/बड़गांव/बेहट (सहारनपुर)। भारतीय वायु सेना द्वारा पाकिस्तान में आतंकी ठिकानों पर किए गए हमले पर जिलेभर में जश्न का माहौल रहा। शहर से देहात तक जश्न का सिलसिला जारी रहा। अधिकतर जगहों पर मिठाइयां बांटकर शौर्य दिवस मनाया गया।
गंगोह में भाजपाइयों ने शिव चौक पर भंगड़ा कर खुशी का इजहार किया। पीएम मोदी एवं सेना की जय जयकार करते हुए पाकिस्तान एवं आतंकवादियों के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। डॉ. ओमपाल सिंह सैनी, जिला पंचायत सदस्य चौधरी नक्षत्रपाल सिंह, भाजपा अध्यक्ष मुकेश राणा, श्रवण शर्मा, संदीप तायल, अनिल सैनी, भाजयुमो अध्यक्ष अर्जुन सैनी, दीपक गर्ग, आदित्य सिंघल, अचल गोयल, महिला अध्यक्ष मनीषी तायल, नितिन गर्ग, रमेश चंद गर्ग, तरुण चौधरी, अंकित ऐरन, विष्णुचंद द्विवेदी, विनोद कुमार, सागर शर्मा सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन

राहगीरों ने भी मोदी की जय जयकार के नारे लगाते हुए खुशी का इजहार किया। विधायक प्रदीप चौधरी के कार्यालय पर पहुंचे भाजपाईयों एवं अन्य ने उन्हें बधाई दी। रामपुर मनिहारान में भाजपाईयों ने एक दूसरे का मुंह मीठा कराकर एयर अटैक की कार्रवाई का स्वागत किया है। पूर्व ब्लाक प्रमुख चौधरी नक्षत्रपाल पंवार के आवास पर एकत्रित हुए भाजपाइयों मदनलाल बाठला, राजू पंडित, सुधीर पंवार, गौतम पंवार, राजेश गोयल, संजय गुप्ता, वीरेश जैन, श्रवण कुमार आदि रहे। चिलकाना में जमैतुल कुरैश के नगर अध्यक्ष लियाकत कुरैशी, अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल चिलकाना इकाई के मुकेश बंसल, सीपी शर्मा, अनुपम जैन, विनय गुप्ता, डॉक्टर रिजवान, फरमान अंसारी, आशु सैनी, रमेश कश्यप आदि ने एयर अटैक की कार्रवाई का स्वागत किया। बड़गांव में पाक अधिकृत कश्मीर में आतंकी शिविरों पर की गई कार्रवाई से प्रमोद कुमार, विनोद कुमार, सुन्दर, नरेन्द्र , सचिन, ऋषिपाल, सुखपाल सिंह निक्की आदि ने खुशी का इजहार करते हुए सभी शिविर नष्ट होने तक कार्रवाई जारी रखने की मांग की। छुटमलपुर के गदरहेड़ी में अनुज राणा के आवास पर भाजपाईयों ने एयर अटैक का जश्न मनाया। यहां प्रवीण राणा, अरुण शर्मा, अर्जुन सिंह, अभिषेक गुप्ता, मोहित शर्मा, अंकुर, नरेश राणा, योगेश राणा, अरविश शर्मा आदि ने एक दूसरे का मुंह मीठा कराया।
विज्ञापन

बेहट में भाजपाइयों एवं व्यापारियों द्वारा आतिशबाजी कर जश्न मनाया गया और मिठाइयां बांटी गई। बेहट गन्ना विकास समिति के चेयरमैन सुधीर राणा, व्यापारी नेता सुधीर कर्णवाल, राकेश गाबा, विनय चौहान, मुकेश चुघ आदि ने कहा कि पूरा देश भारतीय वायु सेना के पराक्रम को सलाम करता है। बस स्टैंड पर नईम उर्फ काला के नेतृत्व में मुस्लिम समुदाय के लोगों ने पीओके में भारतीय वायुसेना के द्वारा की गई कार्रवाई पर खुशियां मनाई और मिठाई बांटी। महताब पीरजादा, सपा नगराध्यक्ष अजीम मलिक, तौफीक मलिक, फैजान गाड़ा, सभासद फराज अहमद फौजी, नौशाद मलिक, सैय्यद यासिर हुसैन, गुड्डू पीरजादा रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें