फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसडीएम और तहसीलदारों के कार्य क्षेत्र बदले

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। जिलाधिकारी आलोक कुमार पांडेय ने प्रशासनिक व्यवस्था में फेरबदल किया है। जिले के पांच एसडीएम का कार्यक्षेत्र बदला गया है, तो चार तहसीलदारों में फेरबदल किया है। इनमें स्थानांतरित होकर दूसरे जनपदों से आए अधिकारियों को भी जिम्मेदारी दी गई है।
विज्ञापन

एसडीएम बेहट शिवनारायण शर्मा को एसडीएम नकुड़, एसडीएम नकुड युगराज को एसडीएम बेहट की जिम्मेदारी दी गई है। डिप्टी कलेक्टर अनिल कुमार सिंह को एसडीएम सदर, डिप्टी कलेक्टर राकेश कुमार को एसडीएम देवबंद और डिप्टी कलेक्टर दीप्ति देव यादव को एसडीएम रामपुर मनिहारान की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
इनके अलावा तहसीलदार देवबंद हर्ष चावला को तहसीलदार बेहट, तहसीलदार रामपुर मनिहारान गोपेश तिवारी को तहसीलदार सदर, नवागत तहसीलदार कमलेश कुमार को देवबंद और नवागत तहसीलदार देवेंद्र कुमार पांडेय को तहसीलदार रामपुर मनिहारान बनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें