सहारनपुर। सौभाग्य योजना के तहत रोशन हुए गांवों एवं मजरों में 26 फरवरी को सौभाग्य उत्सव मनाया जाएगा। लोगों को बिजली बचत किए जाने, सही प्रयोग किए जाने और बिजली चोरी न किए जाने की जानकारी दी जाएगी।
सहारनपुर में सौभग्य योजना के तहत 1846 गांवों एवं मजरों के 110447 घरों को 132.63 करोड़ रुपये से रोशन किया गया है। विद्युत वितरण मंडल प्रथम एवं द्वितीय के अधीक्षण अभियंता राकेश कुमार गुप्ता ने बताया कि 33/11 केवी के 10 उपकेंद्र बनाए गए हैं, 12 उपकेंद्रों की क्षमता वृद्धि की गई है। कुल 287 नए ट्रांसफार्मर लगाए ग हैं। साथ ही दो नए बिजलीघरों का निर्माण भी किया गया है। जिले के सभी शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्र में दिसंबर 2019 से बिजली की 24 घंटे आपूर्ति की जा सकेगी। उन्होंने बताया कि अभी कुछ नए बिजलीघर भी प्रस्तावित है। यह कार्य लगभग 117.80 करोड़ रुपये की लागत से होगा। जिसमें 33/11 केवी का एक नया बिजलीघर, दो उपकेंद्रों की क्षमता वृद्धि, 555 नए ट्रांसफार्मर एवं देवबंद में 220 का एक बिजलीघर का निर्माण भी किया जाना है।