फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेवानिवृत कर्मचारियों के योगदान को हमेशा रखा जाएगा याद: मुकेश

विज्ञापन
विज्ञापन
सेवानिवृत्त कर्मचारियों के योगदान को हमेशा रखा जाएगा याद: मुकेश
विज्ञापन

सहारनपुर। भारतीय स्टेट बैंक के क्षेत्रीय प्रबंधक मुकेश कुमार धामा ने कहा कि बैंक की प्रगति और उन्नति में सेवानिवृत्त कर्मचारियों के योगदान को हमेशा याद रखा जाएगा। पूर्व कर्मचारियों की मेहनत से ही बैंक ने नए आयाम स्थापित किए हैं।
विज्ञापन

जीपीओ रोड स्थित एक सभागार में एसबीआई द्वारा पेंशनर्स गोष्ठी का आयोजन किया गया। सर्व प्रथम शहीद सैनिकों को श्रद्धांजलि दी गई और उनकी आत्मा की शांति की प्रार्थना की। क्षेत्रीय प्रबंधक ने सेवानिवृत्त अधिकारियों और कर्मचारियों के कार्यों की प्रशंसा की। सहारनपुर शाखा के सहायक महाप्रबंधक मुकेश कुमार ने कहा कि पेंशनर्स बैंक के ब्रांड एंबेसडर होते हैं। उन्होंने पेंशनर्स को आश्वासन दिया कि उन्हें बेहतर सुविधाएं प्रदान की जाएंगी। पेंशनर्स एसोसिएशन के महासचिव पीके पाठक ने कहा कि हमारा संगठन पेंशनर्स के हितों की रक्षा के लिए सदैव तत्पर है। इस दौरान अवतार कृष्ण, अशोक टंडन, रिजवान अहमद, दीक्षांत शर्मा, रामकुमार सिंह, आरके भटनागर, शिव दत्त शर्मा, प्रदीप शर्मा, सुरेंद्र कुमार, संजय शर्मा, अनिल शर्मा, केजी माहेश्वरी, यशपाल शर्मा, प्रवीण जैन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें