फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लाशों के आंकड़ों की बाजीगरी में लगा प्रशासन

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। जिले में जहरीली शराब से 80 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी हैं, जबकि दर्जनों लोग अभी भी अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती हैं। लेकिन प्रशासन आंकड़ों की बाजीगरी में लगा हुआ है। अधिकारी मृतकों एवं बीमारों की सूची को अंतिम रूप नहीं दे पा रहे हैं। प्रशासनिक सूची में मृतकों की संख्या सिर्फ 36 तक ही पहुंचकर अटक गई है।
विज्ञापन

चार दिन पूर्व शुरू हुए जहरीली शराब का तांडव थमने का नाम नहीं ले रहा है। मंगलवार सुबह ही अस्पताल में भर्ती एक और व्यक्ति की मौत हो गई। मौत का आंकड़ा 80 से ऊपर पहुंच चुका है, लेकिन पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी 36 मौतों तक जाकर रुक गए हैं। अन्य मौतों को संदिग्ध बताया जा रहा है। सूची के अतिरिक्त हुईं लगभग पचास मौतों को संदिग्ध बताया जा रहा है।
सूत्रों के मुताबिक तीन दिन से बीमार लोगों की सूची तैयार की जा रही है, यहां तक कि सोमवार को पूरी रात बीमार लोगों की सूची पर मंथन चलता रहा। सुबह तक भी कोई निर्णय नहीं हो सका। जबकि अस्पताल के आंकड़ों में लगभग 80 लोग बीमार भर्ती हुए। ऐसे में अधिकारी कार्रवाई से बचने के लिए आंकड़ों मे बाजीगरी करने में लगे हुए हैं। एसएसपी दिनेश कुमार का कहना है कि अस्पताल के अधिकारियों के मुताबिक जहरीली शराब पीने से 36 लोगों की मौत हुई है। अन्य मौत के मामले में विसरा जांच के लिए भेजा गया है। जांच के बाद उनकी मौत का कारण पता चल सकेगा।
विज्ञापन

माफिया का ड्राइवर रविंद्र सैनी गिरफ्तार
सहारनपुर। शराब माफिया के कार का चालक रविंद्र सैनी फतेहपुर थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उसे कस्बा फतेहपुर से दबोचा गया। आरोपी रविंद्र सैनी हरिद्वार जनपद के गांव टाडा पट्टी का रहने वाला है तथा आरोपी अर्जुन के साथ कार चालक के रूप में रहता था। अर्जुन हरिद्वार जनपद के गांव डाडली का रहने वाला है और उसी ने रुडकी के व्यापारी के यहां से खरीदे गए केमिकल के ड्रम पुंडेन निवासी हरदेव और उसके साथी लाडी को बेचे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें