फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिना नंबर के 42 ई-रिक्शा पकड़े, 16 वाहनों का चालान

विज्ञापन
विज्ञापन
बिना नंबर के 42 ई-रिक्शा पकड़े, 16 वाहनों का चालान
विज्ञापन

सहारनपुर। बिना नंबर के शहर में चल रहे ई-रिक्शों पर यातायात पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 42 ई-रिक्शा पकड़ लिया। सभी को सीज कर दिया गया और उन्हें नष्ट कराने के लिए भेज दिया गया, जबकि 16 वाहनों के चालान किए गए।
विज्ञापन

शुक्रवार को यातायात पुलिस ने बिना नंबर के चल रहे ई-रिक्शों को पकड़ना शुरू कर दिया। सिर्फ घंटाघर पर ही ई-रिक्शों के खिलाफ कार्रवाई की गई। यातायात पुलिस ने बिना नंबर के 42 ई-रिक्शा पकड़ा। सभी को नष्ट कराने के लिए भेज दिया गया। पुलिस की कार्रवाई से खलबली मच गई। ई-रिक्शा चालक घंटाघर से भाग गए। जिससे घंटाघर चौराहे पर शुक्रवार को जाम की स्थिति नही बन सकी। इसके अलावा यातायात पुलिस ने बेतरतीब तरीके से सड़क पर खड़े एवं गलत दिशा से आ रहे 16 वाहनों का चालान किया, जबकि दस वाहनों को पुलिस की गाड़ी ने उठवा लिया। एसपी यातायात विनीत भटनागर ने बताया कि अवैध तरीके से संचालित किए ई-रिक्शों के चलते जाम की स्थिति बन रही थी। जिस कारण बिना नंबर के ई-रिक्शा को पकड़ा गया और उन्हें नष्ट कराने के लिए भेज दिया है। यातायात को व्यवस्थित रखने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें