बसपा ने सर्व समाज को सम्मान दिया : शमशुद्दीन
सहारनपुर। बसपा के पश्चिमी यूपी प्रभारी शमशुद्दीन राइन ने कहा है कि बसपा सर्वसमाज के साथ भाईचारा बनाने में विश्वास रखती है। बसपा जो कहती है, वह करती है। इस कारण लोगों का बसपा पर विश्वास मजबूत हुआ है और लोग अब अन्य पार्टियों को छोड़कर बसपा में शामिल हो रहे हैं।
शमशुद्दीन राइन बृहस्पतिवार को बासठ फुटा रोड स्थित सभागार में पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर रहे थे। उन्होंने कहा कि बहुजन समाज पार्टी की नेता पूर्व मुख्यमंत्री मायावती सर्व समाज को साथ लेकर चलती हैं। उन्होंने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने यूपी में इतना विकास कराया जितना अभी तक किसी ने भी नहीं कराया। लोग अब बसपा पर ही विश्वास कर रहे हैं। दूसरी पार्टियों को छोड़कर लोग बसपा में शामिल हो रहे हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि सर्वसमाज के लोगों को साथ लेकर चलें। पूर्व विधायक रविंद्र मोल्हू ने कहा कि बसपा द्वारा सहारनपुर में कराए गए विकास कार्यों से लोग परिचित हैं। कार्यकर्ता लोगों तक पहुंचकर बसपा की नीतियों को पहुंचाएं और अधिक से अधिक लोगों को बसपा के साथ जोड़ें।
इस मौके पर सपा नेता बबलू भइया अपने समर्थकों के साथ बसपा में शामिल हुए। पश्चिमी यूपी प्रभारी शमशुद्दीन राइन ने उन्हें बसपा की सदस्यता ग्रहण कराई। मेयर प्रत्याशी रहे हाजी फजलुर्रहमान ने कहा कि बसपा में शामिल होने वालों का हमेशा सम्मान रखा जाएगा। बैठक की अध्यक्षता जोन कोर्डिनेटर नरेश गौतम एवं जनेश्वर प्रसाद ने की। बैठक में जिलाध्यक्ष ऋषिपाल, नवीन खटाना, योगेश कुमार, राव बाबर, आशीर्वाद आर्य, एस आलम, इमरान, हंसराज गौतम,प्रताप सिंह, सुरेंद्र कुमार, दीपक कुमार, महक कुमार, राजेश गुलाटी, नरेश कुमार, विश्वदयाल छोटन, करतार सिंह, मेहरबान आलम, अबु बकर, ममता चौधरी, रहमान, असन मौजूद रहे।