फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच हजार मीटर में सबसे तेज दौड़ा शेखर कपिल

विज्ञापन
विज्ञापन
पांच हजार मीटर में सबसे तेज दौड़ा शेखर कपिल
विज्ञापन

नकुड़ (सहारनपुर)। केएलजीएम इंटर कालेज की 28वीं वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता के दूसरे दिन पांच हजार मीटर की दौड़ में शेखर कपिल ने प्रथम, आशु कुमार ने द्वितीय एवं रोहित पांचाल ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। जबकि लंबी कूद प्रतियोगिता में रोहित कुमार ने सबसे लंबी कूद लगाकर विद्यालय स्तर का नया कीर्तिमान स्थापित किया, वहीं गौरव कुमार एवं विशाल कुमार ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन

केएलजीएम इंटर कालेज में चल रही क्रीड़ा प्रतियोगिता में जूनियर वर्ग की 3000 मीटर दौड़ में कपिल कुमार ने प्रथम स्थान, गौरव कुमार ने द्वितीय एवं विशाल ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। बालिकाओं की तीन टांग की दौड़ में शिवानी एवं शालू की जोड़ी ने बाजी मारी तथा जूनियर वर्ग की इसी प्रतियोगिता में हर्षित व हरिओम की जोड़ी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। प्राचार्य राकेश कुमार गुप्ता ने छात्रों का उत्साहवर्धन किया। विद्यालय के प्रबंधक चंद्रशेखर मित्तल ने छात्रों का उत्साहवर्धन किया। कार्यक्रम में विजेता छात्रों को मेडल भी प्रदान किए। प्राचार्य राकेश गुप्ता ने बताया कि बृहस्पतिवार से विद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई का सात दिवसीय विशेष शिविर नयागांव स्थित गोचर कन्या इंटर कालेज में प्रारंभ होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें