फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुरीतियां त्यागकर संगठित होने का आह्वान

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरीतियां त्यागकर संगठित होने का आह्वान
विज्ञापन

नानौता (सहारनपुर)। रविवार को दिल्ली रोड स्थित सिंह बैंक्वेट हाल में राजपूत सभा नानौता के तत्वाधान में आयोजित प्रतिभा सम्मान समारोह में विशिष्ट अतिथि डीसीडीएफ चेयरमैन कृष्ण कुमार पुंडीर, भाजपा जिला महामंत्री अजीत राणा ने कहा कि राजपूत समाज आपस में फैली कुरीतियों को त्यागकर संगठित होने का कार्य करें। अपने बच्चों को उच्च शिक्षा व संस्कार देकर उच्च पदों तक पहुंचाए। विशिष्ट अतिथि भाजपा किसान मोर्चा के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष रविंद्र पुंडीर मौरा, भाजयुमो जिलाध्यक्ष यशवंत राणा ने कहा कि अभिभावक अपने बच्चों को शिक्षा का हथियार प्रदान करें। तभी जाकर समाज उन्नति कर सकेगा।
राजपूत सभा अध्यक्ष राकेश पुंडीर व ग्रीन फील्ड एकेडमी प्रधानाचार्या कुमुद पुंडीर और भाजपा जिला महिला मोर्चा की अध्यक्ष अनीता रानी ने कहा कि आज के समय में हमें अपनी सोच बदलकर बच्चो को मेहनत व लगन से आगे बढ़ाने का काम करना चाहिए। बच्चे यदि किताबों से प्रेम करेंगे तो किताबें उनसे प्रेम करेंगी। क्योंकि समाज के यहीं प्रतिभावान बच्चें ही आगे चलकर देश का नाम रोशन करेंगे। उन्होंने समाज के लोगों से आह्वान किया कि वह लड़के हो या लड़कियां सभी को पढ़ाने पर अधिक ध्यान दें।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम में पूर्व डीएसपी ओमप्रकाश सिंह, अध्यक्षता रामभूल सिंह पुंडीर, राजपूत सभा अध्यक्ष राकेश पुंडीर, जिला उपाध्यक्ष डा. योगेंद्र पुुंडीर, हिंदू युवा वाहिनी सभा, प्रशांत राणा, संरक्षक रामभूल सिंह पुंडीर, नेत्रपाल चौहान, सभासद सन्नी राणा, संचालन कर्ता डा. रामकुमार पुंडीर, अशोक पुंडीर, अरविंद सिसौदिया, सुबोध चौहान, डा विक्रम सिंह पुंडीर, संजीव कुशवाहा, मोहर सिंह पुंडीर, सुखपाल सिंह, ठा. कंवरपाल सिंह चौहान, वेदप्रकाश, दिनेश पुंडीर, सतीश राणा फतेहपुर, सहदेव पुंडीर, दशरथ सिंह, जसवीर सिंह, भगवान सिंह, ब्रिजेश राणा आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें