फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ड्यूटी के प्रति लापरवाही बरतने वाले दो शिक्षक निलंबित

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। ड्यूटी में लापरवाही बरतने पर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने दो शिक्षकों को निलंबित किया है। निलंबित होने वाले शिक्षकों में साढ़ौली कदीम के गांव कस्बागढ़ स्थित उच्च प्राथमिक विद्यालय की इंचार्ज अध्यापक शालिनी वर्मा और मुजफ्फराबाद के गांव चानचक स्थित प्राथमिक विद्यालय के प्रधान अध्यापक गिरीश गोयल शामिल है।
विज्ञापन

जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी रमेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि ग्राम पंचायत कस्बागढ़ की ग्राम प्रधान गीता ने गांव में स्थित उच्च प्राथमिक विद्यालय की इंचार्ज अध्यापक शालिनी वर्मा के विरुद्घ लिखित शिकायत की थी। शिकायत के बाद जब खंड शिक्षा अधिकारी निरीक्षण पर पहुंचे तो शालिनी वर्मा अनुपस्थित पाई गईं। साथ ही शालिनी का व्यवहार अपने सहायक अध्यापक के साथ भी ठीक नहीं था। बीएसए ने बताया कि शालिनी ने पूरे वर्ष एक भी कालांश बच्चों को नहीं पढ़ाया। इसके अलावा भी उनकी अनेक लापरवाही सामने आईं। उनसे स्पष्टीकरण मांगा गया था, जो उन्होंने दो नवंबर 2018 को प्रस्तुत किया। स्पष्टीकरण संतोषजनक नहीं पाया गया, जिसके चलते शालिनी वर्मा को बृहस्पतिवार को निलंबित कर दिया गया है। खंड शिक्षा अधिकारी इंद्रजीत सिंह को प्रकरण की विस्तृत जांच के निर्देश दिए गए हैं। निलंबन के दौरान शालिनी वर्मा बीआरसी बरौली मुजफ्फराबाद पर संबद्ध रहेंगी। उधर, प्राथमिक विद्यालय चानचक के प्रधान अध्यापक गिरीश गोयल खंड शिक्षा अधिकारी द्वारा 17 नवंबर को किए गए निरीक्षण में स्कूल से नदारद मिले थे। निरीक्षण के दौरान गिरीश गोयल द्वारा कूटरचित कर अवकाश कोड लेने, उपस्थिति कॉलम में छेड़छाड़ कर हस्ताक्षर करने तथा उच्चाधिकारियों के निर्देशों का उल्लंघन करने के चलते गिरीश गोयल को भी निलंबित किया गया है। खंड शिक्षा अधिकारी बृजमोहन सिंह को जांच सौंपी गई है। निलंबन के दौरान गिरीश गोयल बीआरसी रामपुर मनिहारान पर संबद्ध रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें