यूपी के मेरठ शहर में गुरुवार देर शाम को दो बाइक सवार युवकों ने एक युवती पर तेजाब से हमला बोल दिया। युवकों ने युवती के चेहरे पर तेजाब डाल दिया और फिर मौके से भाग गए। युवती बुरी तरह झुलस गई। उधर, घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल युवती को जिला अस्पताल में भर्ती कराया।
युवती के पिता ज्ञान चंद त्यागी का कहना है कि किसी से कोई विवाद नहीं है। उन्होंने बताया कि बेटी शॉप्रिक्स मॉल से काम कर घर लौट रही थी। इसी दौरान दो अज्ञात बाइक सवार युवकों ने चेहरे पर तेजाब फेंक दिया। जिसके बाद राहगीरों ने पुलिस को सूचना दी और फिर पुलिस ने घायल बेटी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया।
बता दें कि यह घटना परतापुर थाना क्षेत्र की है। घटना की जानकारी लगने पर सीओ हरिओम सिंह और इंस्पेक्टर नीरज मलिक मौके पर पहुंचे और मामले की पूरी जानकारी ली। सीओ का कहना है कि मामले में जांच शुरू कर दी गई। जांच पूरी होने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/