फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘उड़ान’ में खिलाड़ियों ने दिखाया दम

विज्ञापन
विज्ञापन
‘उड़ान’ में खिलाड़ियों ने दिखाया दम
विज्ञापन

अंबेहटा (सहारनपुर)। हरि ग्रुप आफ इंस्टीट्यूशन के रामदूत कैंपस में तीन दिवसीय कला एवं क्रीड़ा प्रतियोगिता ‘उड़ान’ का बृहस्पतिवार को शुभारंभ हो गया।
प्रतियोगिता का शुभारंभ महाविद्यालय के संस्थापक चौधरी हरिपाल सिंह और चेयरमैन सुभाष चौधरी एवं केएलजीएम इंटर कालेज नकुड़ के प्रधानाचार्य राकेश कुमार गुप्ता ने संयुक्त रूप से किया। इस दौरान 23 कालेजों से आई टीमों ने ड्रम की धुन पर मार्च फास्ट किया। पहले दिन आयोजित हुए खेल प्रतियोगिता में 400 मीटर दौड़ में बालक वर्ग में अशमीर आलम ने पहला, आकाश कुमार ने दूसरा और निशांत ने तीसरा स्थान हासिल किया। बालिका वर्ग में सूकन्या ने पहला, स्वाति ने दूसरा और आंचल ने तीसरा स्थान हासिल किया। 1500 मीटर बालक वर्ग दौड़ में सूरज चौधरी ने पहला, शेखर कपिल ने दूसरा और अंकित कुमार ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन

3000 मीटर बालक वर्ग दौड़ में सूरज चौधरी ने पहला, शेखर कपिल ने दूसरा और आशू कुमार ने तीसरा स्थान हासिल किया। शर्ट पूट बालिका वर्ग में मनीषा ने पहला, गायत्री ने दूसरा और शिवानी ने तीसरा स्थान हासिल किया। शर्ट पूट बालक वर्ग में विशाल कुमार, हेमंत राठी, सौरभ कुमार ने क्रमश: पहला, दूसरा और तीसरा स्थान हासिल किया। लंबी कूद प्रतियोगिता के बालक वर्ग में अशमीर आलम ने पहला, हिमांशु ने दूसरा और आकाश कुमार ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। इसी प्रतियोगिता के बालिका वर्ग में काजल ने पहला, स्वाति ने दूसरा जबकि सुकन्या ने तीसरा स्थान हासिल किया। कमेंट्री डॉ. अमित कुमार ने की। इस दौरान संस्थान के डायरेक्टर मयंक चौधरी, प्राचार्य डॉ. नक्षत्र पाल राठौर, देवदत्त आर्य सहित अनेक गण्यमान्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें