फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मरीजों को एसएमएस से मिलेगा जांच रिपोर्ट का संदेश

विज्ञापन
विज्ञापन
मरीजों को एसएमएस से मिलेगा जांच रिपोर्ट का संदेश
विज्ञापन

सहारनपुर। एसबीडी जिला अस्पताल के मरीजों की जांच रिपोर्ट के बारे में अब उनके मोबाइल पर संदेश पहुुंचेगा। इस व्यवस्था के बाद मरीजों को रिपोर्ट के लिए बार-बार अस्पताल के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। अस्पताल में प्रतिदिन जुटने वाली मरीजों की भीड़ भी कम होगी। डिजिटल इंडिया मुहिम के तहत यह व्यवस्था की जा रही है।
जिला अस्पताल में प्रतिदिन करीब दो हजार मरीज इलाज के लिए पहुंचते हैं। कई मरीज ऐसे होते हैं, जिनकी विभिन्न प्रकार की जांच कराकर घर भेज दिया जाता है। इसके बाद मरीज दो से तीन दिन तक अस्पताल के चक्कर लगाते हैं। मगर रिपोर्ट नहीं मिल पाती है। अब ऐसा नहीं होगा। अस्पताल प्रशासन नई व्यवस्था करने जा रहा है। इसमें जांच के दौरान मरीज का मोबाइल नंबर लिया जाएगा। इसके बाद रिपोर्ट तैयार होते ही संबंधित मरीज के मोबाइल पर एसएमएस के जरिए भेजी जाएगी। इसके बाद मरीज किसी भी समय अस्पताल पहुंचकर रिपोर्ट ले सकेगा। अस्पताल की इस व्यवस्था से प्रधानमंत्री की डिजिटल इंडिया बनाने की मुहिम को भी बल मिलेगा।
विज्ञापन

----
ऑपरेशन के लिए एक दिन पहले जारी होगी लिस्ट
जिला अस्पताल में मरीजों के अनेक प्रकार के ऑपरेशन किए जाते हैं। अनेक चिकित्सकों के पास ऑपरेशन कराने वाले मरीजों की बड़ी भीड़ है। जल्दी नंबर के लिए मरीज लगातार अस्पताल के चक्कर लगाते रहते हैं। मगर अब ऐसा नहीं होगा। जिला अस्पताल में होने वाले किसी भी प्रकार के ऑपरेशन के लिए मरीज को एक दिन पहले नंबर दिया जाएगा। यानी जिन मरीजों का ऑपरेशन आने वाले कल में होना है। उनकी लिस्ट एक दिन पहले जारी की जाएगी। ऐसी स्थिति में अगले दिन केवल वही मरीज आएंगे, जिनका ऑपरेशन होना है। इससे अस्पताल में भीड़ कम होगी।
-----------------------------------
मरीजों की सुविधा को बनेगा पूछताछ काउंटर
जिला अस्पताल में एक पूछताछ काउंटर भी बनाने जा रहा है। गौरतलब है कि अस्पताल में ज्यादातर गरीब और मध्यम वर्ग के गांव देहात के मरीज आते हैं। जानकारी के अभाव में वह अस्पताल में भटकते हैं। मरीज भटके नहीं और सही जगह पहुंचे। इसके लिए अस्पताल में काउंटर बनाने की तैयारी चल रही है, जहां से अस्पताल और डॉक्टरों के बारे में मरीजों को जानकारी मिलेगी।
-----------------------------------
प्रदेश की पहली थैलेसीमिया यूनिट बनी
जिला अस्पताल में प्रदेश की पहली थैलेसीमिया यूनिट बनाई गई है। इसकी जानकारी प्रमुख अधीक्षक चिकित्सा डॉ. एसके वार्ष्णेय ने दी। उन्होंने बताया कि थैलेसीमिया के मरीजों को खून बदलवाने के लिए अब निजी डॉक्टरों के यहां भटकने की जरूरत नहीं है। वह जिला अस्पताल पहुंचकर अपना इलाज करा सकता है।
विज्ञापन

---
जिला अस्पताल में प्रतिदिन हजारों मरीज और तीमारदार पहुंचते हैं, जिसकी वजह से भीड़ रहती है। भीड़ को कम करने के लिए हम नई व्यवस्थाएं करने जा रहे हैं, जो अस्पताल के साथ ही मरीजों के अधिक हित में होंगी। पहला काम हम मरीजों की रिपोर्ट उनके मोबाइल पर एसएमएस से भेजने की व्यवस्था का करने जा रहे हैं। और भी कई कदम उठाए जाने हैं।
-- डॉ. सुनीत कुमार वार्ष्णेय, प्रमुख अधीक्षक चिकित्सा, एसबीडी जिला अस्पताल।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें