नानौता (सहारनपुर)। दिगंबर जैन समाज द्वारा दशलक्षण पर्व की समाप्ति पर धूमधाम के साथ वार्षिक रथयात्रा निकाली गई। जैन समाज के लोगों द्वारा बैंड बाजों व विभिन्न प्रकार की मनमोहक झांकियों के बीच यात्रा निकाली गई। यात्रा मुख्य बाजार स्थित श्री दिगंबर जैन मंदिर जी से शुरू होकर मंदिर पर ही समाप्त हुई।
जैन समाज द्वारा मंगलवार की दोपहर रथयात्रा शुरू की गई। यात्रा में रथ पर बैठने के लिए जैन समाज द्वारा कूपन काटे गए थे, जिनका आज लकी ड्रा निकाला गया। ड्रा में निकलने वाले लोगों को ही रथ पर बैठने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। जिसके अनुसार श्रीजी का कूपन अंकित जैन पुत्र पुष्पेंद्र जैन, दांए इंद्र का कूपन संजीव जैन पुत्र सौप्रसाद जैन, बांए इंद्र का कूपन बारूमल जैन पुत्र कपूर चंद जैन, सारथी का कूपन राकेश जैन पुत्र आत्माराम जैन जैन एवं कुबेर का कूपन प्रेमचंद जैन पुत्र धनीराम जैन का निकला। यात्रा में बैंड बाजे, भजन मंडली और विभिन्न प्रकार की झांकियां विशेष आकर्षण का केंद्र रही। यात्रा के संजय चौक पर पहुंचने के बाद स्नेह जैन, प्रमोद जैन, अंकुर जैन, रितु जैन, शुभ जैन, श्रेया जैन, कालू जैन, आदेश जैन, सुदेश जैन, आकाश जैन, विजय जैन, सुशील जैन, अनिल जैन आदि द्वारा रथ पर सवार श्रीजी की आरती उतारी गई। यात्रा मुख्य बाजार स्थित जैन मंदिर जी से शुरू हुई और गुरुद्वारा चौक, मुख्य बाजार, पीठ चौक, संजय चौक आदि रास्तों से होती हुई शाम के समय मंदिर जी पर ही समाप्त हुई। जहां मंदिर जी में पहुंचकर श्रीजी का जलाभिषेक किया गया। यात्रा में अंकुर जैन, रोबिन जैन, हिमांशु जैन, अजय जैन, विशाल जैन, अभिषेक जैन, हर्ष जैन, आशीष जैन, डोली जैन, मनोज जैन सर्राफ, जिनेंद्र जैन, तरुण जैन, ख्याति जैन, मनोज जैन, पंकज जैन, रीमा जैन, नितिन जैन, शुभम जैन, हिमांशु जैन, नेहा जैन, अंकुर जैन सर्राफ, प्रियंका जैन, उदित जैन, रोबिन जैन, विशाल जैन आदि शामिल रहे।