फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पावर कार्पोरेशन की बैठक में अधिशासी अभियंता के समक्ष हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
बेहट (सहारनपुर)। बृहस्पतिवार को पावर कॉरपोरेशन के अधिशासी अभियंता द्वारा बिजली आपूर्ति एवं अन्य समस्याओं के निस्तारण हेतु विद्युत उपकेंद्र बेहट पर ग्राम प्रधानों की बैठक बुलाई गई। बैठक में बिजली आपूर्ति सहित अन्य समस्याओं को लेकर ग्राम प्रधानों ने सवालों की झड़ी लगा दी। इस दौरान कई बार हंगामा भी हुआ।
विज्ञापन

बैठक में अधिशासी अभियंता ने कहा कि शासन की प्राथमिकता है कि ग्रामीण क्षेत्र को निर्बाध बिजली की आपूर्ति कराई जाए और इसके लिए आप सबका सहयोग अपेक्षित है। ग्राम प्रधानों ने अधिशासी अभियंता के समक्ष बिजली से संबंधित समस्याओं के संबंध में सवालों की झड़ी लगा दी। इस पर अधिशासी अभियंता ने एक साथ रखी गई समस्याओं के निस्तारण में असमर्थता जताई। इस पर ग्राम प्रधानों का पारा चढ़ गया और उन्होंने हंगामा खड़ा कर दिया। नानूवाला के प्रधान मो. जुल्फान ने बिजली के बिलों में छूट देने की मांग रखी, तो अधिशासी अभियंता ने इसे शासन का मामला बताकर अपना पल्ला झाड़ लिया। मिर्जापुर के प्रधान प्रतिनिधि आसिफ अली ने कहा कि विद्युत उपकेंद्र मिर्जापुर की सप्लाई कलसिया स्थित है 220 केवी विद्युत केंद्र से जोड़ी जाए। अभी तक उनके विद्युत उपकेंद्र की सप्लाई रायेपुर विद्युत उपकेंद्र से जोड़कर जुगाड़ से बिजली की आपूर्ति कराई जा रही है। कासमपुर के प्रधान अनिल राणा ने आरोप लगाया कि पावर कॉरपोरेशन के अधिकारी फोन कॉल रिसीव नहीं करते। अंबेहटा पठानपुरा के प्रधान अंचल पोसवाल ने मांग की कि उनके गांव की विद्युत लाइन के तार बेहद जर्जर हालत में जिनसे आए दिन हादसे का डर बना रहता है। उनकी लाइन पर तारों के स्थान पर रस्सा केबिल डलवाया जाए। रूहालकी के प्रधान बिलाल अहमद ने आरोप लगाया कि ग्रामीणों के घरेलू बिजली के बिल बढ़े हुए आ रहे हैं। विद्युत उपकेंद्र बेहट पर तैनात लिपिक ब्लाग में की गई गड़बड़ी को ठीक करने के नाम पर अवैध वसूली कर रहे हैं। समसपुर नोगावा के प्रधान मो. कामिल एवं पूर्व प्रमुख महेंद्र सिंह चौहान ने संयुक्त रूप से नौगांवा ग्राम समूह की विद्युत लाइन को नवनिर्मित विद्युत उप केंद्र जसमोर से जोड़े जाने की मांग की। प्रधानों की समस्याएं सुनने के बाद अधिशासी अभियंता ने आश्वासन दिया कि वे सभी समस्याओं के निस्तारण का प्रयास करेंगे। इसके बाद ही प्रधान शांत हुए। बैठक में महमूद प्रधान रायेपुर कलां, प्रेम सिंह चौहान, अशोक तोमर, राजेश चौहान, जसराज सिंह, रघुबीर सिंह राणा, प्रदीप कुमार, मोहम्मद जाकिर आदि ग्राम प्रधानों की उपस्थिति रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें