फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएम से शिकायत

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के दिल्ली रोड स्थित साउथ सिटी पहुंचने से पहले तमाम संगठन मौके पर पहुंचे और मुख्यमंत्री के नाम का ज्ञापन सांसद और उनके प्रतिनिधि को सौंपा।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश मान्यता प्राप्त विद्यालय शिक्षक संघ के पदाधिकारी, प्रांतीय अध्यक्ष डॉ. अशोक मलिक के नेतृत्व में नारेबाजी करते हुए दिल्ली रोड पर पहुंचे। उन्हें सांसद के अनुज राहुल लखनपाल शर्मा ने समझाकर शांत किया। शिक्षकों ने मुख्यमंत्री के नाम का ज्ञापन राहुल को सौंपा। संगठन ने आरटीई के तहत 25 फीसदी बच्चों को निशुल्क पढ़ाने की बाध्यता को खत्म करने, स्कूलों में नेशनल बिल्डिंग कोड व अग्निशमन यंत्रों की बाध्यता को हटाने, शिक्षकों को मानदेय देने समेत अनेक मांगें शामिल थीं। ज्ञापन सौंपने वालों में सुशील रोहिला, नकलीराम उपाध्याय, केपी सिंह, मनोज मलिक, प्रवीण गुप्ता, विनोद कुमार, अशोक सैनी आदि शामिल रहे। अखिल भारतीय महात्मा गांधी विचार मंच के राव असलम गांधी की ओर से भी मुख्यमंत्री को शिकायती पत्र भिजवाया गया। मंच पदाधिकारियों ने डूडा के अधिकारियों और कार्यों की जांच कराने की मांग मुख्यमंत्री से की। उधर, उत्तर प्रदेश सीनियर बेसिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष विजय कुमार और उनके प्रतिनिधिमंडल ने भी मुख्यमंत्री के नाम का ज्ञापन सांसद को सौंपा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें