फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारिश से गिरे छह मकान, दस वर्षीय बच्ची घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
नानौता (सहारनपुर)। पिछले चार दिनों से हो रही बारिश से गांव खुड़ाना से लेकर ढाकादेई व नगर में 6 मकान गिर गए, जिसमें एक बच्ची घायल हो गए। ग्रामीणों ने प्रशासन से उनके पक्के मकान बनवाये जाने की मांग की है।
विज्ञापन

क्षेत्र के गांव खुडाना निवासी प्रदीप कुमार पुत्र सुखबीर, राज सिंह पुत्र चायला, मांगा पुत्र विश्म्भर आदि ग्रामीणों ने बताया कि मूसलाधार बारिश के चलते उनके कच्चे मकान भरभरा कर जमींदोज हो गये है। तो वहीं क्षेत्र के गांव ढाकादेई में शमशाद पुत्र यासीन का मकान गिरने से जहां घरेलू सामान क्षतिग्रस्त हो गया तो वहीं उसकी 10 वर्षीय पुत्री शन्नो मकान की कड़ियों में दबकर घायल हो गई। इसके अलावा नगर के मोहल्ला चाहमंजिली निवासी रइसा पत्नी अलीहसन के मकान की छत गिरने से मकान के अंदर रखा हजारों रुपये का घरेलू सामान क्षतिग्रस्त हो गया। ग्रामीणों ने खंड विकास कार्यालय व उपजिलाधिकारी रामपुर मनिहारान को भी प्रार्थना पत्र देकर उनके आवासों के गिरने की सूचना देकर उनके आवासों को पक्का बनवाये जाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें