सरसावा (सहारनपुर)। अंबाला हाईवे पर अनियंत्रित होकर ट्रैक्टर-ट्राली पलट गई। हादसे में चालक की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
कोतवाली देवबंद के गांव गोपाली निवासी 45 वर्षीय उस्मान मंगलवार की रात यमुनानगर में लकड़ी बेचकर ट्रैक्टर-ट्राली वापस लौट रहा था। वह जब थाना सरसावा क्षेत्र में अंबाला रोड पर पहुंचा तो गड्ढे के कारण ट्रैक्टर-ट्राली अनियंत्रित होकर पलट गई और दबने से उस्मान की मौत हो गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जेसीबी से ट्रैक्टर-ट्राली को हटवाया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।