फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देवीकुंड सरोवर में छोड़ी गई गैंबूसिया मछली

विज्ञापन
विज्ञापन
देवीकुंड सरोवर में छोड़ी गई गैंबूसिया मछली
विज्ञापन

देवबंद। स्वास्थ्य विभाग ने बुधवार को श्री त्रिपुर मां बाला सुंदरी देवी मंदिर स्थित देवीकुंड सरोवर में एंटी लार्वा मछली गैंबूसिया को छोड़कर देवबंद में अभियान की शुरूआत की। अधिकारियों का कहना है कि गैंबूसिया मछली डेंगू रोकने में स्वास्थ्य विभाग की सहयोगी बनेगी।
विज्ञापन

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. बी.एस. सोढ़ी, जिला मलेरिया अधिकारी शिवांका गौड़ और मलेरिया निरीक्षक धर्मेंद्र द्वारा गैंबूसिया मछली को देवीकुंड सरोवर में छोड़ा गया। जिला मलेरिया अधिकारी डा. शिवांका गौड़ ने बताया कि इस मछली को एंटी लार्वा भी कहा जाता है, क्योंकि इस मछली का भोजन मच्छर व इनके अंडे होते हैं। इनके द्वारा संचारी रोगों (मलेरिया, डेंगू, चिकनगुनिया) पर नियंत्रण स्थापित किया जाएगा। उन्होंने जनता से अपील की कि सभी लोग अपने घरों के आसपास पानी इकट्ठा न होने दें, क्योंकि रुके हुए पानी में ही डेंगू, मलेरिया के मच्छर पनपते हैं। मच्छरों से बचने के लिए शरीर को पूरा ढकने वाले कपड़े पहनने चाहिए। उन्होंने कहा कि यदि किसी घर में डेंगू का लार्वा पाया जाता है तो उस पर पांच हजार रुपये जुर्माना वसूला जाएगा। इस मौके पर चिकित्सा प्रकोष्ठ के जिला संयोजक डा. सुखपाल सिंह, भाजपा नगराध्यक्ष गजराज सिंह राणा, डा. इंद्राज ंसिंह, नईम अहमद, रविंद्र कुमार, अजब सिंह, पार्वती, ममता त्यागी, सुंदरलाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें