फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुश्ती के ट्रायल में खिलाड़ियों ने दिखाया दम

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। राज्य स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता सात से दस सितंबर तक वाराणसी में होगी। प्रतियोगिता में हिस्सा लेने के लिए खिलाड़ियों का चयन मंगलवार को डॉ. भीमराव आंबेडकर स्पोर्ट्स स्टेडियम में हुए ट्रायल के माध्यम से किया गया।
विज्ञापन

जिला कुश्ती संघ के अध्यक्ष डॉ. एके गुप्ता की देखरेख में संपन्न ट्रायल में खिलाड़ियों ने बड़ी संख्या में हिस्सा लिया। टीम का हिस्सा बनने को खिलाड़ियों के बीच खूब दांव पेच चले। कड़ी स्पर्धा के बीच दीपक कुमार, अंकुर कुमार, मोहम्मद महमून, आदित्य पांचाल, गौरव शर्मा, राजकुमार, भारतवीर, हिमांशु तेश्वर, सागर, रविपाल, कार्तिक, आकाश, अंकुर सैनी, अक्षय बटार, ऋषभ राणा और अनिकेत वालिया चयन कराने में सफल रहे। बालिकाओं में कोमल और पयस्विनी शर्मा का चयन किया गया। ट्रायल के दौरान उप क्रीड़ा अधिकारी काशीनरेश यादव, मुस्तकीम अंसारी, ईश्वरपाल सिंह, मशकूर, मोहम्मद युनुस, स्वराजपाल, संदीप, योगेंद्र, अमित कुमार, ओमसिंह, नंद किशोर, प्रवीण यादव, आदेश चौधरी, संदीप कुमार, जयंत आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें