छुटमलपुर। भाजपा नेता अतुल फंदपुरी ने मुख्यमंत्री को पत्र भेजकर बिड़वी और टोडरपुर चीनी मिलों को चलाने की मांग की है। सीएम को भेजे पत्र में बताया कि जनपद की सभी छह चीनी मिलों पर किसानों का 500 करोड़ रुपये से अधिक का बकाया है, जबकि चीनी मिलों को बंद हुए दो माह से अधिक का समय हो चुका हैं। सबसे बड़ी विकट स्थिति बिड़वी एवं टोडरपुर चीनी मिल से जुड़े पचास हजार किसान परिवारों की है। मिल बंद होने से पिछले पांच वर्ष से बिड़वी व टोडरपुर क्षेत्र का गन्ना किसान अपनी फसल को कोल्हुओं में कम दामों पर डालने को विवश हैं। उन्होंने किसानों का बकाया गन्ना मूल्य भुगतान कराने, बंद पड़ी मिल को चलवाने आदि की मांग की।
पत्र पर हस्ताक्षर करने वालों में चौधरी राजकुमार सिंह प्रधान, चौधरी रामधन सिंह, किरणपाल मुखिया, चौधरी धनपाल सिंह, रोहताश प्रधान, कर्मवीर प्रधान, शुभम सैनी, सोनू बिड़वी, अमित, रजत, चौधरी भोपाल सिंह, अमित सैनी आदि शामिल हैं।