फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तार की चपेट में आने से किशोर की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। देहात कोतवाली के शेखपुरा कदीम गांव के मोहल्ला कुरैशियान में 11 हजार की लाइन से तार छू जाने से 17 वर्षीय किशोर गंभीर रूप से झुलस गया। जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को देहात कोतवाली के ग्राम शेखपुरा के मोहल्ला कुरैशियान में एक समारोह में सजावट की गई थी। सजावट को उतारते समय एक तार हाईटेंशन लाइन से छू गया, जिससे सजावट के तारों में करंट आ गया। इसी दौरान वहां मौजूद शेबू (17 वर्ष) पुत्र दिलशाद उससे छू गया। तार छू जाने से शेबू गंभीर रूप से झुलस गया। लोगों से उसे अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।
उसी समय हाईटेंशन का तार टूटकर गिर पड़ा। जिससे वहां करंट आ गया। शेबू करंट की चपेट में आकर गंभीर रूप से झुलस गया। जिसे लोगों ने उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। अधिशासी अभियंता अनिल अरोड़ा ने बताया कि सजावट करते समय हाईटेंशन लाइन से तार के छू जाने के कारण नीचे खड़े किशोर को करंट लगा। हाईटेंशन लाइन कहीं भी नहीं टूटी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें