फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिकअप ने डीसीएम में टक्कर मारी, एक की मौत पांच घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
नकुड़ (सहारनपुर)। खेड़ा अफगान रोड़ पर तेज रफ्तार पिकअप वाहन ने डीसीएम में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में डीसीएम से आम केे खाली करंट उतार रहे पांच लोग दोनों वाहनों के बीच में फंसने से गंभीर रूप से घायल हो गए। ग्रामीणों ने तुरंत ही घायलों को जिला अस्पताल भिजवाया। वहां उपचार के दौरान एक युवक की मौत हो गई। मृतक के परिजनों ने किसी भी तरह की कोई कानूनी कार्रवाई से इंकार कर दिया है।
विज्ञापन

मंगलवार की देर रात करीब साढ़े दस बजे खेड़ा अफगान रोड़ पर स्थित गैस एजेंसी के पास कुछ लोग मंडी से वापस आकर डीसीएम से आम के खाली करेट उतार रहे थे। इसी दौरान पीछे से एक तेज गति से आ रहे पिकअप वाहन ने डीसीएम में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में दोनों वाहनों के बीच में फं सने से रियासत, इरफान निवासी गांव सिरसला, रिजवान व जावेद निवासी खेड़ा अफगान तथा राशिद निवासी जलालाबाद थानाभवन शामली सहित पांच लोग गंभीर घायल हो गये। ग्रामीणों ने हादसे की सूचना पुलिस को दी तथा पुलिस के पहुंचने से पहले ही सभी घायलों को जिला अस्पताल ले गये। कोतवाल यशपाल सिंह ने बताया कि उपचार के दौरान रिजवान पुत्र अब्दुल रज्जाक निवासी खेड़ा अफगान की मौत हो गई। जबकि रियासत व इरफान निवासी गांव सिरसला, जावेद निवासी खेड़ा अफगान तथा राशिद निवासी जलालाबाद थानाभवन शामली का उपचार चल रहा है। कोतवाल ने बताया कि बुधवार की सुबह मृतक व सभी घायलों के परिजनों ने कोतवाली पहुंचकर लिखित प्रार्थनापत्र देकर किसी भी तरह कोई कानूनी कार्रवाई करने से इंकार करते हुए बिना पोस्टमार्टम के ही शव अपनी सुपुर्दगी में ले लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें