फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मां की दिव्य ज्योति के साथ प्रभात फेरी निकाली

विज्ञापन
विज्ञापन
मां की दिव्य ज्योति के साथ प्रभात फेरी निकाली
विज्ञापन

गंगोह (सहारनपुर)। श्री माता वैष्णो देवी धाम गुफा वाले मंदिर का वार्षिकोत्सव में बुधवार को माता ज्वाला देवी से लाई गई पवित्र दिव्य ज्योति के साथ प्रभात फेरी निकाली गई। रात्रि में विख्यात भजन गायक माता का गुणगान करेंगे।
श्री महाबीर संकीर्तन मंडल के तत्वावधान में बाबा हरीदास मार्ग स्थित वैष्णों देवी धाम का वार्षिकोत्सव मनाया जा रहा है। इसके लिए एक जत्था माता ज्वाला देवी से दिव्य ज्योति लाने के लिए गया हुआ था। मंगलवार रात पंकज राजपूत, ओमप्रकाश नारंग, राहुल राजपाल, सुशील पाहूजा, आयुष मित्तल और मयूर वाहवा माता ज्वाला देवी से दिव्य ज्योति लेकर गंगोह पहुंचे। दिव्य ज्योति को ढोल-ढमाकों के साथ माता के जयकारे लगाते हुए जुलूस की शक्ल में मंदिर तक लाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बुधवार सुबह भाजपा नेता चौधरी नक्षत्रपाल सिंह एवं प्रेस क्लब अध्यक्ष अरविंद टेबक ने दिव्य ज्योति प्रज्जवलित कराई। ओमप्रकाश नारंग, विकास मित्तल, अवधेश कुमार, प्रदीप गोयल, नरेंद्र तायल आदि ने यज्ञ में आहुति देकर जनकल्याण की कामना की। पंडित अनुज शास्त्री पुरोहित रहे। इसके उपरांत कोतवाली निरीक्षक संजीव कुमार ने फीता काटकर और झंडी दिखाकर प्रभात फेरी को रवाना किया। प्रभात फेरी नगर के विभिन्न मोहल्लों और मार्गों से होते हुए वापस मंदिर पहुंचकर संपन्न हुई। नगर में अनेक स्थानों पर श्रद्धालुओं ने पुष्पवर्षा से प्रभात फेरी का स्वागत किया। बैंड बाजे के साथ निकाली गई प्रभात फेरी में महिला पुरूष श्रद्धालु माता की भेंटों पर झूमते गाते चल रहे थे। अध्यक्ष विनोद शर्मा, सुशील पाहूजा, शंकर पाहवा, याशिका नारंग, बिंदू अरोडा, राजकुमारी, नीलम, रजनी चुघ, आशा सचदेवा, ललिता शर्मा, पूजा ललित, सरयू मित्तल सहित बडी संख्या में श्रद्धालु शामिल रहे। इसके बाद विशाल भंडारे का आयोजन किया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें