फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रैली

विज्ञापन
विज्ञापन
सभी केंद्र
विज्ञापन

शामली में हुई हाईकोर्ट बेंच स्थापना केंद्रीय संघर्ष समिति की बैठक
पश्चिम में हाईकोर्ट बेंच के लिए 27 फरवरी को होगी वेस्ट में रैली
अमर उजाला ब्यूरो
मेरठ। पश्चिमी उत्तर प्रदेश हाईकोर्ट बेंच स्थापना केंद्रीय संघर्ष समिति की शनिवार को शामली में आयोजित बैठक में छह प्रस्ताव पारित किए गए। तय हुआ कि प्रधानमंत्री, भाजपा अध्यक्ष, मुख्यमंत्री और दोनों उप मुख्यमंत्री पश्चिमी उत्तर प्रदेश में जहां भी चुनावी रैलियां करेंगे, वहां वकील उनका घेराव कर विरोध प्रकट करेंगे।
शामली बार एसोसिएशन के सभागार में केंद्रीय संघर्ष समिति के चेयरमैन राजेंद्र सिंह जानी की अध्यक्षता तथा शामली बार एसोसिएशन के अध्यक्ष बिजेंद्र सिंह के साथ बैठक आयोजित की गई। जिसका संचालन समिति संयोजक देवकी नंदन शर्मा व सहमंत्री नीलकमल द्वारा किया गया। बैठक में गौतमबुद्धनगर के नीरज कुमार चौहान, राजन शर्मा, सहारनपुर के आदित्य अंगरिस व आदित्य सिंह, कैराना से श्रीराम, राजेश्वर दत्त त्यागी, सुनील दत्त शर्मा, मौ. इस्लाम, मेरठ से उदयवीर सिंह राणा, जितेंद्र बना एडवोकेट आदि ने विचार रखे।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक में प्रस्ताव पारित किया गया कि पश्चिमी उत्तर प्रदेश में हाईकोर्ट बेंच स्थापना हेतु सभी जिलों में ‘बेंच नहीं तो वोट नहीं’ के होर्डिंग लगवाए जाएंगे। बेंच के लिए 27 फरवरी 2019 को वेस्ट के सभी जिलों और तहसील बार एसोसिएशन के वकील न्यायिक कार्य से विरत रहकर मुख्य मार्गों पर दुपहिया वाहन रैली निकालेंगे। सभी जिलों में सामाजिक और राजनैतिक संगठनों को सम्मिलित कर कचहरी परिसर में दो मार्च को मुख्य द्वार पर धरने का आयोजन करेंगे। प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को देंगे। साथ ही मोटर दुर्घटना अधिकरण को कचहरी परिसर से बाहर नही जाने दिया जाएगा। विधि एवं न्याय मंत्री द्वारा वकीलों को हाईकोर्ट बेंच दिलाने का आश्वासन दिया गया था, उस संबंध में उनसे पुन: मुलाकात की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें