फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महात्मा बुद्ध के संदेश से ही तरक्की करेगा समाज

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। महानगर में धूमधाम से बुद्ध पूर्णिमा मनाई गई। महात्मा बुद्ध के बताए रास्तों पर चलने का आह्वान किया गया। शिक्षा के माध्यम से समाज को तरक्की राह पर ले जाने संकल्प लिया।
विज्ञापन

दिल्ली रोड स्थित बामियान बुद्ध विहार में बुद्ध शिक्षा संस्थान द्वारा आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ उत्तर प्रदेश के पूर्व डीजीपी डॉ. कश्मीर ने किया। उन्होंने कहा कि शिक्षा के माध्यम से ही किसी भी समाज की उन्नति संभव है। सतीश गौतम ने कहा कि बुद्ध और आंबेडकर वादी विचाराधारा पूरे विश्व की उन्नति के लिए आवश्यक हैं। नगर विधायक संजय गर्ग ने कहा कि बुद्ध का दर्शन विज्ञान और तर्क पर आधारित है, जो इंसान को ठीक प्रकार सोचने की दिशा प्रदान करता है। आशीष थिरानिया, डा. नौशाद अहमद, देवराज सिंह, अशोक कटारिया, गणेश प्रसाद, जेपी सिंह, ओम प्रकाश, सतेंद्र लांबा, राजेंद्र लांबा, संजय कटारिया मौजूद रहे।
उधर, मोहल्ला काजी स्थित होराइजन अकादमी सभा कक्ष में सेमिनार का आयोजन किया गया। प्रधानाचार्य जिया अहमद अंसारी ने महात्मा बुद्ध के जीवन पर विस्तार से प्रकाश डाला। मैनेजिंग डायरेक्टर इंजीनियर फसी उज्जमा ने कहा कि ख्वाहिशें बादशाह को फकीर बना देती हैं और सबर आदमी को फकीर से बादशाह बना है। आसिम जमान, उमैर खान, हीना कौसर, सलमा परवीन, लाला, सुहैल अंसारी, फातिमा, नगमा, सदफ, आयशा आदि मौजूद रहे। वहीं, बुद्ध पूर्णिमा पर लायंस क्लब उदय सहारनपुर और लायनेस क्लब सैंटेनियल द्वारा गरीबों को भोजन के पैकेट वितरित किए गए। अध्यक्ष राजीव जैन, मिनाक्षी जैन, सुशील राणा, नेहा वर्मा, सुधीर जैन, प्रशांत गुप्ता, प्रशांत वर्मा, हिमांशु अग्रवाल, विभोर, विवेक, पूनम गोयल कुसुम जैन, तरंग गुप्ता, रितू, सुदेश मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें