फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंग्रेजी माध्यम स्कूल में कक्षा दो का छात्र नहीं सुना पाया एबीसी

विज्ञापन
विज्ञापन
बीएसए ने किया एक दर्जन से अधिक विद्यालयों का औचक निरीक्षण
विज्ञापन

देवबंद (सहारनपुर)। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने नगर क्षेत्र के एक दर्जन से अधिक प्राथमिक विद्यालयों में औचक निरीक्षण किया। जिसमें भारी अनियमितता पाई गई। इस दौरान अंग्रेजी माध्यम स्कूल में कक्षा दो का छात्र एबीसी तक नहीं सुना पाया। जबकि कुछ स्कूलों में शिक्षक पढ़ाई कार्य छोड़ आपस में वार्ता करते मिले। अनुपस्थित पाए जाने पर एक शिक्षक का वेतन रोकते हुए बीएसए ने कई शिक्षकों को नोटिस जारी किए हैं।
विज्ञापन

मंगलवार को बेसिक शिक्षा अधिकारी रमेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि जड़ौदा जट्ट के प्राथमिक विद्यालय नंबर एक और दो में सहायक अध्यापक दयावंती अनुपस्थित मिलीं। जिसके चलते उनका एक दिन का वेतन रोक दिया गया। प्राथमिक विद्यालय भायला के नंबर एक (अंग्रेजी माध्यम) में प्रधानाध्यापक शमा अरोड़ा के देरी से पहुंचने तथा विद्यालय के अंग्रेजी माध्यम में आने के उपरांत बच्चों के प्रवेश हेतु व्यापक प्रचार प्रसार न किए जाने के कारण नोटिस जारी किया गया। जबकि नगली नूर के प्राथमिक विद्यालय में निरीक्षण के दौरान प्रधानाध्यापक नीलम देवी व सहायक अध्यापक अनिल कुमार साथ बैठकर वार्ता करते मिले। इतना ही नहीं विद्यालय में 46 छात्रों के स्थान पर 16 छात्र छात्राएं ही उपस्थित मिले। इस लापरवाही पर दोनों को नोटिस जारी किया गया है। इसके साथ ही उन्होंने बताया कि प्राथमिक निरीक्षण राज्जुपुर में निरीक्षण के दौरान शैक्षिक स्तर बेहद खराब मिला। जबकि गैस सिलिंडर के बजाए लकड़ियोें पर खाना पकते हुए पाया गया। पूछे जाने पर बताया कि गैस सिलिंडर चोरी हो गया। यहां छात्रों की संख्या कम मिली और एसएमसी की बैठक भी नहीं की गई। इतना ही नहीं कक्षा दो में एक छात्र से एबीसी सुनाने को कहा गया तो वह सुना ही नहीं पाया। जबकि विलियम शेक्सपियर की की स्पेलिंग भी नहीं सुनाई गई। इसके चलते सहायक अध्यापक रितू सैनी व अंग्रेजी के शिक्षक संदीप कुमार को नोटिस जारी किए गए हैं। दुगचाड़ी के प्राथमिक विद्यालय में कक्षा के दरवाजे के पास गैस चूल्हा जलाकर खाना पकते हुए मिला। प्रधानाध्यापक सविता रानी को कारण बताओ नोटिस दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें