फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धार्मिक उत्सव

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़गांव। शेरपुर के परमहंस रामरतन दास निजानंद आश्रम में सात दिवसीय वार्षिकोत्सव बड़े ही धूमधाम के साथ मनाया गया। रातभर चले विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों में हजारों की संख्या में पधारे प्रणामी धर्म प्रेमियों ने संतों के प्रवचन सुने।
विज्ञापन

शेरपुर के निजानंद आश्रम में पिछले सात दिनों से चल रहे वार्षिकोत्सव का सोमवार रात बड़े ही धूमधाम के साथ समापन हो गया। रातभर चले सांस्कृतिक कार्यक्रम ने सभी का मन मोह लिया। दूर दराज से आये प्रणामी धर्म के गुरुओं ने प्रवचनों से श्रद्धालुओं ने धर्म लाभ उठाया। वार्षिकोत्सव में हरियाणा, राजस्थान, उत्तराखंड, पंजाब, गुजरात, मध्यप्रदेश, उत्तराखंड, दिल्ली से हजारों प्रणामी धर्म प्रेमियों ने आश्रम पहुंचकर परमहंस रामरतन दास की समाधि पर मत्था टेककर मन्नतें मांगी। मंगलवार को भंडारे के साथ विधि विधान के अनुसार इस कार्यक्रम का समापन हुआ। आश्रम महंत सागर सिंधू महाराज व रामरतन दास ट्रस्ट अध्यक्ष सूर्यनारायण ने बताया कि इस वर्ष 88वें वार्षिकोत्सव के साथ साथ परमहंस रामरतन दास महाराज के 125 वें प्रकटोत्सव व प्रणामी धर्म के पूज्य गुरू प्राणनाथ की 400 वी जयंती होने के कारण अबकी बार कार्यक्रम खास रहा। सात दिनों तक चले इस कार्यक्रम में लाखों प्रणामी धर्म प्रेमियों ने शेरपुर आश्रम पहुंचकर धर्मलाभ उठाया। कार्यक्रम के दौरान सुरक्षा की दृष्टि से भारी पुलिस बल तैनात रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें