नकुड़ (सहारनपुर)। केएलजीएम इंटर कालेज के रासेयो इकाई द्वारा लगाए गए शिविर में पांचवें दिन स्वयं सेवकों ने रैली निकाल ग्रामीणों को मतदान के प्रति जागरूक किया।
केएलजीएम इंटर कालेज की एनएसएस इकाई द्वारा क्षेत्र के नयागांव में लगाए गए शिविर के पांचवें दिन स्वयं सेवकों ने गांव में गोष्ठी का आयोजन किया तथा मतदाता जागरूकता रैली निकाली। स्वयं सेवकों ने ग्रामीणों को बताया कि मतदान करना हर मनुष्य का नैतिक कर्तव्य है। मतदान करके हम अपनी इच्छानुसार जनप्रतिनिधि का चुनाव कर सकते हैं। गोष्ठी प्रधानाचार्य राकेश गुप्ता ने भी विचार रखे तथा ग्रामीणों को मतदान के महत्व के बारे में बताया। इस मौके पर एनएसएस प्रभारी ध्रुव कुमार , जयकुमार, कुलदीपसिंह, आसु, मोहकम, अरुण, कन्हैया आदि उपस्थित रहे।