फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

होली पर्व को लेकर गुलजार बाजार

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। होली पर्व को लेकर बाजार गुलजार हो गए हैं। इस बार केसरिया गुलाल और रंग की बाजार में मांग बढ़ गई है। इसके अलावा विभिन्न प्रकार की पिचकारियां बाजार में आई हैं, जिन्हें बच्चे बेहद पसंद कर रहे हैं। वहीं, मिठाई की दुकानों पर होली की खास मिठाइयां तैयार की जा रही हैं।
विज्ञापन

एक मार्च को होलिका पूजन और दहन होगा। दो मार्च को दुल्हैंडी पर रंगों की होली खेली जाएगी। लोगों ने होली को लेकर खरीदारी करनी शुरू कर दी है। बाजार में गुलाल, रंग, गुंजिया और अन्य मिठाइयां तथा कुर्ते पजामे की लोग खरीदारी कर रहे हैं। दाल मंडी पुल पर पिचकारी, रंग और गुलाल बेचने वाले शाहनवाज का कहना है कि इस बार होली के लिए कई नए तरह की आइटम आई हुई हैं। इनमें मुखौटे, कलर बम, कलर कैप्सूल और मैजिक बैलून हैं। कोर्ट रोड के गुलाल, रंग और खिलौना कारोबारी राजीव जुनेजा और अनिल कश्यप का कहना है इस बार पानी के साथ रंग उड़ाने वाली पिचकारी भी बाजार में आई है। इस बार हर्बल रंगों को बेहद पसंद किया जा रहा है।
विभिन्न प्रकार की कचरी और गुजिया हो रही तैयार
सहारनपुर। होली पर्व को लेकर बाजार में विभिन्न प्रकार की कचरी और गुजिया तैयार की जा रही है। दुकानों पर विभिन्न प्रकार की मिठाइयां भी बनाई जा रही है, जिनकी लोगों ने अभी से खरीदारी शुरू कर दी है। इस बार बाजार में कचरी कई स्वाद में उपलब्ध है। लहसुन, हरी मिर्च, लाल मिर्च, काली मिर्च और जीरे का फ्लेवर खास है। यह 50 से 150 रुपये प्रति किलो के हिसाब से बिक रही हैं।
विज्ञापन

मेवों और चाकलेट के हार की खूब डिमांड
सहारनपुर। होली पर बच्चों को मेवों और बताशों का हार पहनाते हैं। मगर, इस बार मेवों के साथ चाकलेट के हार की मांग बढ़ गई है। यह हार 200 से लेकर 700 रुपये तक का बिक रहा है। बड़े हार आर्डर पर तैयार किए जा रहे हैं। होलिका पूजन के दिन अपने माता-पिता के साथ बच्चे हार पहनकर पूजन करने जाते हैं।
चाइनीज पर भारी पड़ी भारतीय आइटम
सहारनपुर। होली पर बाजार में विभिन्न प्रकार की चाइनीज पिचकारियां आती हैं। मगर, इस बार भारतीय पिचकारी की मांग फिर से बढ़ गई है। चौक फव्वारा के पिचकारी के थोक कारोबारी राजेश ठकराल ने बताया कि पिछले वर्षों के मुकाबले भारतीय पिचकारी को खूब पसंद की जा रही है। चाइनीज पिचकारियों की मांग पहले से कम हुई है।

जमकर हो रही फूलों की खरीदारी
सहारनपुर। होली को लेकर महानगर में रोजाना विभिन्न जगहों पर कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। लोगों में रंगों की जगह फूलों से होली खेलने का चलन बढ़ गया है। इसलिए फूलों की जमकर खरीदारी हो रही है। जोगियान पुल पर दुकान करने वाले फूलों के थोक कारोबारी नसीम अहमद, रिजवान और सलीम अहमद ने बताया कि होली पर्व को लेकर फूलों की बिक्री बढ़ गई है। गेंदे और गुलाब के फूलों की मांग अधिक बढ़ी है, जिसके लिए आर्डर बुक किए जा रहे हैं।

लाखों रुपये का होता है कारोबार
सहारनपुर। होली पर्व पर रंगों, पिचकारियों और गुलाल का लाखों रुपये का कारोबार होता है। मोरगंज बाजार के गुलाल कारोबारी रमेश चंद जैन ने बताया कि रंगों के मुकाबले गुलाल अधिक बिकता है। खिलौना कारोबारी संजीव शर्मा ने बताया कि पिचकारियों की काफी खपत है। बच्चे रंगों की अपेक्षा पिचकारियों को अधिक पसंद करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें