फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैंडबाजों संग धूमधाम से निकाली शोभयात्रा

विज्ञापन
विज्ञापन
बैंडबाजों के साथ धूमधाम से निकाली शोभायात्रा
विज्ञापन

सहारनपुर। बेहट रोड स्थित श्री बालाजी धाम के दसवें वार्षिकोत्सव पर बैंडबाजों संग धूमधाम से भव्य शोभायात्रा निकाली गई। श्री बालाजी सेवा समिति के तत्वाधान में आयोजित शोभायात्रा का शुभारंभ चकराता मार्ग स्थित राजकीय क्रीड़ा मैदान से किया गया।
विज्ञापन

शोभायात्रा जोगियान पुल, श्री राम चौक, नेहरू मार्केट, चौक फव्वारा, मोरगंज, खुमरान पुल होते हुए श्री बालाजी धाम पर पहुंचकर संपन्न हुई। संस्थापक अतुल जोशी महाराज, सुशील अग्रवाल, कान्हा कर्णवाल के नेतृत्व में शोभायात्रा निकाली गई। सबसे आगे धर्म ध्वज रहा। उसके पीछे धाम का बैनर, रणसिंघे, श्री गणेश भगवान का स्वरूप, राधा-कृष्णा, भगवान शिव-पार्वती, मां भगवती, नरसिंह की झांकी चल रही थी जो आकर्षण का केंद्र रही। सबसे अंत में बालाजी महाराज का रथ चल रहा था। इसमें भैरव बाबा, प्रेतराज महाराज का स्वरूप विराजमान रहा। बालाजी महाराज के जयकारों से वातावरण भक्तिमय हो गया। प्रमोद माहेश्वरी, बलबीर सिंह, धर्मपाल, सचिन, अमित शर्मा, प्रदीप पांचाल, धनंजय, सुभाष सैनी, राधे श्याम, गणेश ओझा, चंद्र प्रकाश शर्मा, अनूप अहलूवालिया, अनिल गुप्ता, प्रेम यादव, आशू, चिराग, शंभू, मनोज वालिया, विनय जिंदल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें