अखिल मिस्टर व आफरीन मिस फेयरवेल बने
देवबंद (सहारनपुर)। श्री गुरु रामराय पब्लिक स्कूल में 12वीं कक्षा के छात्रों के सम्मान में उनके जूनियर छात्रों ने विदाई समारोह आयोजित किया। जिसमें नृत्य, गीत एवं बौद्धिक विकास पर आधारित खेलों में छात्रों ने उत्साह से भाग लिया।
कार्यक्रम में छात्रों ने शिक्षकों द्वारा विद्यालय के प्रति अपने विचार साझा किए। साथ ही नृत्य की प्रस्तुति देकर सबका मन मोह लिया। छात्र अखिल को मिस्टर तथा छात्रा आफरीन को मिस फेयरवेल चुना गया। प्रधानाचार्य विजय गुप्ता ने कहा कि वैसे तो शिक्षा ग्रहण करना एक सतत प्रक्रिया है। परंतु जो शिक्षा छात्र-छात्राएं स्कूल स्तर पर प्राप्त करते हैं, उसका हमारे जीवन में विशेष महत्व होता है, क्योंकि यही शिक्षा हमारे भावी जीवन का आधार होती है। उन्होंने छात्रों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते बोर्ड परीक्षा में अच्छे अंक प्राप्त करने के लिए पढ़ाई पर ध्यान केंद्रित करने के लिए प्रेरित किया।