फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सऊदी नागरिक ने भाजपा नेताओं के साथ दारुल उलूम का दौरा किया

विज्ञापन
विज्ञापन
देवबंद (सहारनपुर)। पहली बार भारत आए सऊदी अरब के नागरिक ने भाजपा नेताओं के साथ देवबंद पहुंच दारुल उलूम का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने संस्था में दी जानी वाली शिक्षा और देवबंदी उलमा के बारे में जानकारी हासिल की।
विज्ञापन

रविवार की शाम करीब 3.30 बजे भाजपा अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के पश्चिमी उत्तर प्रदेश के संयोजक कुंवर बासित अली के साथ देवबंद पहुंचे सऊदी अरब के रहने वाले अहमद सिद्दीकी ने विश्वविख्यात इस्लामिक शिक्षण संस्था दारुल उलूम का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने दारुल उलूम में दी जानी वाली शिक्षा, संस्था के इतिहास और यहां छात्रों के रहन सहन के बारे में विस्तार से जानकारी हासिल की। इससे पूर्व वह संस्था में स्थित लाइब्रेरी पहुंचे। जहां उन्होंने ऐतिहासिक पुस्तकों के जखीरे को देखा। बाद में वह निर्माणाधीन लाइब्रेरी को देखने गए तथा एशिया की प्रसिद्ध मस्जिद रशीदिया में पहुंचे वहां नमाज भी अदा की। इस दौरान अहमद सिद्दीकी ने बताया कि वह भारत में पहली बार आए हैं। उनकी तम्मना थी कि वे दारुल उलूम को करीब से देखें, क्योंकि उन्होंने दारुल उलूम और मस्जिद रशीद के बारे में बहुत सुना था। उन्होंने यह भी कहा कि वे यहां आकर बेहद सुकून महसूस कर रहे हैं। इस मौके पर मौ. खालिद, मो. अहमद कमाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें