फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नहीं हुई तालाब की सफाई, जलभराव से परेशानी

विज्ञापन
विज्ञापन
नहीं हुई तालाब की सफाई, जलभराव से परेशानी
विज्ञापन

गंगोह (सहारनपुर)। गांव सलारपुरा में दलित बस्ती के बीच स्थित तालाब के गंदगी से अटने के चलते गंदा पानी लोगों के घरों और गलियों में भरना शुरू हो गया है। क्षेत्र के लोगों का कहना है कि इस मामले में राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग की ओर से निर्देश जारी होने के बावजूद तालाब की सफाई नहीं कराई गई है।
विज्ञापन

गांव के निवासी राजबीर सिंह, राज कुमार, सुलेख चंद, फूल सिंह, सेठ पाल, गोविंद, मोहर सिंह, नाथी राम, जगदीश, अजब सिंह, योगेंद्र सिंह, राम किशन सहित अन्य ग्रामीणों का कहना है कि इस तालाब की गंदगी और जलभराव के बारे में बताया कि वे कई बार बीडीओ, एसडीएम, सीडीओ, जिलाधिकारी और मुख्यमंत्री तक को पत्र लिखकर तालाब की सफाई कराकर समस्या का समाधान कराने की मांग कर चुके हैं। नवंबर माह में ही उन्होंने राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग को भी पत्र लिखकर समस्या से अवगत कराया था। इस मामले में एक दिसंबर को आयोग के सहायक निदेश तरुण खन्ना ने जिलाधिकारी और मुख्य विकास अधिकारी को पत्र लिखकर तालाब की खुदाई एवं सफाई कराने के निर्देश दिए। कार्रवाई के लिए एक माह का समय दिया गया था। ग्रामीणों का कहना है कि डेढ़ माह से अधिक बीतने के बावजूद अब तक तालाब की सफाई नहीं कराई गई है। ग्रामीणों ने अविलंब तालाब की सफाई कराने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें