फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वसीम रिजवी के विवादित बयान पर मुस्लिम समाज में उबाल

विज्ञापन
विज्ञापन
कहा, अमन व भाईचारे की तालीम सिखाते हैं मदरसे
विज्ञापन

देवबंद (सहारनपुर)। नूनाबड़ी गांव में बैठक में मुस्लिम समाज के लोगों ने शिया वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष वसीम रिजवी के मदरसों को आतंकवाद से जोड़ने के बयान की कड़ी निंदा की है।
विज्ञापन

समाजसेवी हाफिज मोइनुद्दीन ने कहा कि वसीम रिजवी इस तरह की बयानबाजी करके सिर्फ अपनी कुर्सी बचाना चाहते हैं। शायद उन्हें मालूम नहीं कि मदरसों के अंदर किस तरह की शिक्षा दी जाती है। मोइनुद्दीन ने कहा कि मदरसों के अंदर अमन व भाईचारे की तालीम सिखाई जाती है। मदरसों के भीतर से आज तक कोई भी आतंकवादी नहीं पकड़ा गया है। मौलाना काजमी ने कहा कि वसीम रिजवी के बयान से साफ जाहिर होता है कि वह देश के भीतर नफरत फैलाना चाहते हैं। जबकि जनता के बीच उनकी कोई हैसियत नहीं है। रिजवी का असली मकसद भाजपा को खुश करना है। मदरसे के नाजिम कारी सुबहान ने कहा कि वसीम रिजवी को मदरसों के अंदर जाकर देखना चाहिए कि वहां क्या शिक्षा दी जाती है। उसके बाद ही वह कुछ बोलें। नहीं तो उन्हें मुस्लिम समाज से माफी मांगनी चाहिए। इस मौके पर राव मसरूर, कारी महकार, हाजी फरमान, हाफिज आसिफ, शाकेब, अशरफ, नासिर, नादिर, बाबर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें