फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विकास प्राधिकरण

विज्ञापन
विज्ञापन
चिलकाना रोड और अंबाला रोड पर की गई कार्रवाई
विज्ञापन

फोटो संख्या: 9
अमर उजाला ब्यूरो
सहारनपुर। विकास प्राधिकरण की टीम ने शुक्रवार को दो अलग-अलग जगहों पर अवैध रूप से बनाई जा रही दुकानों को सील किया। चिलकाना रोड पर प्राधिकरण की कार्रवाई का हल्का विरोध हुआ, मगर पुलिस बल के साथ होने की वजह से दुकान स्वामी ज्यादा कुछ नहीं कर सका। अंबाला रोड पर दुकान सील करने के दौरान भी पुलिस बल साथ रहा।
विज्ञापन

अंबाला रोड स्थित पेट्रोल पंप के सामने दुकानों का निर्माण कराया जा रहा है। प्राधिकरण की टीम ने मौके पर जाकर स्वीकृत मानचित्र दिखाने को कहा तो नहीं दिखा सके। ऐसे में प्राधिकरण की टीम ने शुक्रवार को पुलिस बल को साथ ले जाकर निर्माण रुकवाते हुए सील करा दिया। टीम में सहायक अभियंता एपीएन सिंह, अवर अभियंता विजयपाल सिंह, हेमेंद्र सिंह, हरवीर सिंह और लालबहादुर शामिल रहे। उधर, चिलकाना रोड पर भी एक दुकान का निर्माण अवैध रूप से किया गया है। प्राधिकरण की टीम ने स्वीकृत मानचित्र मांगा, मगर नहीं मिला। इसके बाद प्राधिकरण की टीम ने शुक्रवार को पुलिस बल को साथ लेकर दुकान को सील करने की कार्रवाई की। सचिव सत्यप्रकाश शर्मा ने दोनों जगहों पर हुई कार्रवाई की पुष्टि की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें