फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सद्भाव और मानवता का संदेश दिया

विज्ञापन
विज्ञापन
सद्भाव और मानवता का दिया संदेश
विज्ञापन


सरसावा (सहारनपुर)। राधा स्वामी सत्संग व्यास के प्रमुख संत बाबा गुरिंदर सिंह ढिल्लों ने बुधवार को सत्संग कार्यक्रम में आपसी सद्भाव और मानवता का संदेश दिया। कार्यक्रम में काफी संख्या में अनुयायी पहुंचे। बाबा गुरिंदर सिंह अपने अनुयायियों के बीच पहुंचे तथा निर्माणाधीन मेजर सेंटर का अवलोकन किया।
बता दें कि अंबाला रोड़ पर पिलखनी के पास राधास्वामी सत्संग व्यास के मेजर सेंटर का कार्य निर्माणाधीन है। सुबह करीब सवा ग्यारह बजे सेंटर के भीतर निर्मित हैलीपैड पर बाबा जी का चॉपर उतरा। जहां से वे सीधे सेंटर के निर्माणधीन भवनों को देखने के लिए निकले। उनके आगमन की जानकारी मिलते ही काफी संख्या में अनुयायी पहुंच गए। करीब साढ़े ग्यारह बजे राधा स्वामी प्रमुख संत गुरिंदर सिंह ढिल्लो अनुयायियों के बीच पहुंचे तथा नियत स्थान पर पैदल भ्रमण करते हुए दर्शन दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

राधास्वामी पंथ से जुड़े एरिया मैनेजर अमर अरोड़ा ने बताया कि सेंटर पर करीब एक घंटा रुकने के बाद राधा स्वामी प्रमुख हेलीकाप्टर से सवा बारह बजे व्यास के लिये प्रस्थान कर गए। इस मौके पर सहारनपुर सांसद राघव लखनपाल, प्रदेश सरकार में राज्यमंत्री डा. धर्म सिंह सैनी, शहर विधायक संजय गर्ग, सांसद अनुज राहुल लखनपाल, मंत्री अनुज चरण सिंह सैनी, के अलावा राधास्वामी सत्संग के सतपाल ग्रोवर, अनिल सडाना, विपिन बजाज, अजय चावला, अमित छाबड़ा, प्रवीण सड़ाना, प्रमोद कुमार, अमित अरोड़ा, व्योम मेहरा, नितिन आदि मुख्य रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें