फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वोट डालने को महिलाओं में नजर आया पुरूषों से ज्यादा उत्साह

विज्ञापन
विज्ञापन
वोट डालने के लिए महिलाओं में नजर आया पुुरुषों से ज्यादा उत्साह
विज्ञापन

देवबंद (सहारनपुर)। निकाय चुनाव के तीसरे चरण में बुधवार को स्थानीय सरकार बनाने के लिए महिलाएं सब कामकाज छोड़ घर से बाहर निकल पड़ी। पुरुषों की अपेक्षा महिलाओं में वोट डालने के लिए खासा उत्साह देखने को मिला।
विज्ञापन

मतदान कराने के लिए नगर में 21 पोलिंग बूथ बनाए गए थे। लेकिन अधिकांश पोलिंग बूथों पर लगी लाइनों में महिलाएं ही खड़ी नजर आई। पुरुषों की संख्या कम देखने को मिली। मुस्लिम बाहुल्य इलाकों में बुर्कानशीं महिलाओं ने भी जमकर मतदान किया। नगर के इस्लामिया डिग्री कॉलेज, स्प्रिंग डेल पब्लिक स्कूल, गर्ल्स कॉलेज, एचएवी इंटर कॉलेज, इस्लामिया इंटर कॉलेज और नगरपालिका परिषद में मुस्लिम महिलाओं ने घंटों कतारों में खड़े होकर अपने मताधिकार का प्रयोग किया। कमोबेश यही स्थिति खंड विकास कार्यालय, श्री जैन इंटर कॉलेज, शिक्षक नगर स्थित धर्मशाला, रेलवे रोड स्थित सरस्वती शिशु मंदिर और सहकारी गन्ना विकास परिषद में भी देखने को मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें