अवार्ड प्राप्त कर किया जनपद का नाम रोशन
सहारनपुर। बिजनौर के धामपुर में आयोजित अखिल भारतीय नाट्कीय महोत्सव में मानसी संस्था के 24 कलाकारों ने भाग लिया। कलाकारों ने अवार्ड प्राप्त कर जिले का नाम रोशन किया। बेस्ट हास्य कलाकार का अवार्ड स्वाती सैनी, बेस्ट म्यूजिक का अवार्ड मोहित धीमान, बेस्ट विलन का अवार्ड अंशुल शर्मा को मिला। नाटक बाप रे बाप, कोर्ट मार्शल, अंधा युग में बेस्ट डायरेक्शन का अवार्ड योगेश पंवार को मिला। मानसी के अध्यक्ष केके गर्ग, सत्य शर्मा, डैनी सक्सेना, प्रशांत राजन, रुचि चंद्र, विजेश जोशी आदि ने विजेता कलाकारों को शुभकामनाएं दी।
डिप्टी सीएम के समक्ष रखी मांगें
सहारनपुर। महिला आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ के पदाधिकारियों ने डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य से समस्याओं के समाधान की मांग की। सोमवार को सहारनपुर आए डिप्टी सीएम को ज्ञापन सौंपा। जिला महामंत्री पून शर्मा, जिला कोर्डिनेटर नरेंद्र दत्त शर्मा, पुष्पा, गीता शर्मा, कविता शर्मा, मोहनी शर्मा, सोनिया, सुधा धीमान मौजूद रहे।